Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम तहसील स्तरीय साहू समाज के नवगठित पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह एकजुटता का परिचय देते हुए विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू से उनके राजिम स्थित निवास पर औपचारिक सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों का विधायक ने आत्मीय स्वागत करते हुए पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएँ देकर नवचयनित टीम को बधाई दी। समाज की ओर से विधायक को सुंदर गुलदस्ता भेंट किया गया। तीन वर्ष बाद हुआ चुनाव, नए नेतृत्व से समाज में नई ऊर्जा साहू समाज की तहसील इकाई का चुनाव हर तीन वर्ष में पारदर्शी तरीके से सामाजिक स्तर पर संपन्न…

Read More

युवाओं को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने किया प्रेरित गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। जनप्रतिनिधि यदि अपने गांव की तकलीफ को समझे तो विकास की राह खुद-ब-खुद निकल पड़ती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण शुक्रवार को उस समय देखने मिला जब राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने अपने निजग्राम पिपरछेड़ी में नई शासकीय उचित मूल्य दुकान का शुभारंभ किया। वर्षों से ग्रामीणों की यह मांग थी कि गांव में राशन दुकान खोली जाए, क्योंकि उन्हें हर महीने 3 किलोमीटर दूर जाकर राशन लेना पड़ता था। अब विधायक के प्रयासों से यह परेशानी खत्म हो गई है और गांव…

Read More

जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा— मोदी-नीतीश की जोड़ी पर जनता का अटूट भरोसा गरियाबंद/राजिम(गंगा प्रकाश)। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम जैसे ही घोषित हुए, पूरे देश की तरह राजिम में भी खुशी की लहर दौड़ गई। एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड बहुमत की जीत का जश्न शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से मनाया। नगर के मुख्य चौक पर ढोल-ढमाकों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, आतिशबाज़ी की और विजय के नारों से माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। इस मौके पर राजिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। एक ओर केंद्र और राज्य की “ट्रिपल इंजन” सरकार गरीबों के सपनों को पंख देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय गरियाबंद में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले गरीबों के मकान अब मुनाफे के सौदे में तब्दील हो रहे हैं। यही नहीं, निरस्त आवासीय पट्टे पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी प्रशासनिक तंत्र की आंखों के सामने धड़ल्ले से जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना में ‘खरीद-बिक्री’ का खुला खेल! वार्ड क्रमांक 08…

Read More

ग्राम पंचायत खरखरा के सहयोग से की गई बड़ी कार्रवाई — यशवंत सेन, सावित्री निषाद, गीतांजलि साहू, लोकनाथ और शैलेन्द्र के कब्जे हटाए गए छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी डीह में आज प्रशासनिक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। न्यायालय तहसीलदार छुरा के आदेश पर सरकारी ज़मीन पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ राजस्व अमला और ग्राम पंचायत खरखरा की टीम ने संयुक्त रूप से बुलडोज़र एक्शन चलाया। सुबह से ही तैनात रही प्रशासनिक टीम बुधवार को तहसीलदार छुरा की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच और पुलिस बल ग्राम पंडरीपानी…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोदोबतर के अंतर्गत आने वाले किसानों ने अब अपनी मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। वर्षों से लंबित धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग पर अब तक प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ किसानों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि 12 नवंबर 2025 तक कोदोबतर में नया उपार्जन केंद्र नहीं खोला गया, तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130C) पंटोरा के पास चक्काजाम करेंगे। किसानों ने बताया कि शासन द्वारा सोहागपुर समिति से पृथक कर कोदोबतर समिति का गठन तो वर्षों पहले कर दिया गया, मगर आज…

Read More

गरियाबंद/मैगपुर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर आमना-सामना हुआ है। थाना मैगपुर अंतर्गत दर्रीपारा के ग्राम सेन्हरा पहाड़ में हुई इस मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देखते ही गोलियों की बौछार कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलियां चलाईं, जिससे नक्सलियों में अफरा-तफरी मच गई। भारी दबाव में नक्सली अपना सामान छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। मुठभेड़ की पूरी कहानी — जानकारी के मुताबिक, जिला गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत विशेष सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था।…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर अब सवालों के तीर विपक्ष से नहीं, जनता के बीच से भी उठने लगे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कांग्रेस पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा है कि कांग्रेस में संगठन नहीं, भ्रष्टाचार सृजन अभियान चल रहा है। श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया इतनी उलझी हुई और संदिग्ध है कि पीएससी-यूपीएससी की परीक्षा भी इसके आगे आसान लगती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर जारी गुटबाजी और पैसों के लेन-देन के…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत फिंगेश्वर के पूर्व अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद अनिल चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि “भाजपा के ट्रिपल इंजन की सरकार में नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से लगातार ड्रग्स की खेप छत्तीसगढ़ में पहुँच रही है, और प्रशासन की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि सत्ता के संरक्षण में यह घातक कारोबार बढ़ता जा रहा है। अनिल चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में शराब, गांजा, हेरोइन, अफीम और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी अब सामान्य बात हो गई है।…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की वार्षिक समीक्षा बैठक इस बार एक नए जोश और सशक्त संदेश के साथ गरियाबंद जिले में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सुनील कुमार यादव ने संगठन की दिशा, अनुशासन और समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी पर गहरा मंथन प्रस्तुत किया। प्रदेश अध्यक्ष का स्पष्ट संदेश — पत्रकारिता हो जनसेवा की धुरी बैठक की शुरुआत में ही सुनील यादव ने कहा — संगठन पत्रकारिता के माध्यम से समाज, शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य किसी का…

Read More