Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले की फिंगेश्वर और राजिम पुलिस ने मिलकर लूट और मारपीट के दो मामलों का खुलासा करते हुए चार शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 2800 रुपए नगद जब्त किए हैं। दोनों थाना क्षेत्रों में एक ही दिन दो वारदातों को अंजाम देने वाले ये आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। घटना का पहला अध्याय — फिंगेश्वर थाना क्षेत्र मामला 25 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे का है। प्रार्थी अपने मोटरसाइकिल से ग्राम अरंड से बिरकोनी जा रहा था। रास्ते में हथखोज पुल के…
गरियाबंद/देवभोग(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना देवभोग और सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्करी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए विलुप्त प्रजाति सालखपरी (Pangolin) और उसकी छाल (सेल) बरामद की है। यह कार्रवाई न केवल जिले में बल्कि राज्य स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ऑपरेशन “वन्य प्रहरी” — गरियाबंद पुलिस की सटीक कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में वन्यजीव, हीरा और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा…
छुरा (गंगा प्रकाश)। दीपों की झिलमिलाहट, सुरों की लहरें और चेहरे पर चमकती मुस्कानें — यही थी छुरा नगर की उस रात की तस्वीर, जब संगीत प्रेमियों ने दीपावली को केवल रोशनी से नहीं, बल्कि सुरों और रिश्तों की गर्माहट से जगमगा दिया। “संगीतमय दीपावली मिलन एवं जन्मोत्सव समारोह” का यह आयोजन किसी कार्यक्रम से कम नहीं, एक भावनात्मक अनुभव बन गया — जहाँ गीतों ने दोस्ती का हाथ थामा और सुरों ने दिलों को जोड़ा। आरंभ हुआ भक्ति की मधुरता से कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पूजा अर्चना से हुई। नेमीचंद यादव…
छुरा परिक्षेत्र के शिक्षकों, पत्रकारों, कलाकारों और समाजसेवियों को मिला “माता बहादुर क्लारीन सामाजिक शिक्षा रत्न सम्मान 2025” रायपुर/छुरा (गंगा प्रकाश)। राजधानी रायपुर के शांतिनगर स्थित विमतारा पैलेस में रविवार को छत्तीसगढ़ कलार समाज के शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय “माता बहादुर क्लारीन अलंकार 2025” एवं “सामाजिक शिक्षा रत्न सम्मान 2025” समारोह गरिमा, भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के शिक्षाविदों, पत्रकारों, कलाकारों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और उद्योगपतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अलंकरण एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। छुरा क्षेत्र की प्रतिभाओं ने बढ़ाया समाज का…
छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा ब्लॉक में रेत माफिया का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और खनिज विभाग की आँखों के सामने ग्राम पंचायत कुगदा की नदी को रेत चोर निचोड़ रहे हैं। ट्रैक्टरों से खुलेआम रेत की ढुलाई की जा रही है, फिर उसी रेत को गाँव के पोंड में अवैध तरीके से डंप कर हाईवा गाड़ियों में लोडिंग कर बड़े पैमाने पर बाहर भेजा जा रहा है। यह सब बिना किसी सरकारी अनुमति के, और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह कारोबार दिनदहाड़े चल रहा है — मानो कानून नाम की कोई चीज ही नहीं…
छुरा (गंगा प्रकाश)। “शिक्षा का अधिकार” सिर्फ कागजों में रह गया है — जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान करती है। जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कुकदा मिडिल स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। यहां कक्षा 6वीं से 8वीं तक कुल 61 बच्चे हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए सिर्फ एक ही शिक्षक मौजूद हैं। शिक्षक देवकांत सिन्हा ने बताया कि पहले स्कूल में तीन शिक्षक पदस्थ थे, लेकिन पिछले महीने दो शिक्षकों को व्याख्याता पद पर प्रमोशन देकर दूसरी जगह भेज दिया गया। विभाग ने न तो उनके स्थान पर नए शिक्षकों की पोस्टिंग…
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पर सवाल — आखिर शिक्षा विभाग में कौन चला रहा है सेटिंग का खेल? छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। ब्लॉक से जिला स्तर तक – शिक्षा विभाग में चल रही युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया (Rationalization) का मकसद था—शिक्षकों की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार स्कूलों में पदस्थापना सुनिश्चित करना, ताकि जहां शिक्षक कम हैं, वहां पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की तैनाती हो सके। परंतु यह नेक पहल अब सवालों के घेरे में है। गरियाबंद जिले से लेकर रायपुर संभाग तक, “अतिशेष” शिक्षकों की सूची सेटिंग-सिस्टम का पर्याय बन चुकी है। ब्लॉक स्तर से संभाग तक — ‘रेट तय’, सिस्टम बेअसर सूत्रों के मुताबिक,…
छुरा/गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे गरियाबंद पुलिस के “नया सवेरा” अभियान के तहत एक बार फिर थाना छुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 14 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी को जेल भेजा गया है जबकि दूसरे को जमानत पर रिहा किया गया। अभियान का उद्देश्य — नशे के कारोबार पर लगाम पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जिलेभर में अवैध शराब, नशीले पदार्थों और…
छुरा(गंगा प्रकाश)। सांस्कृतिक रंगों और आत्मनिर्भरता के संदेश से सराबोर सारागांव मातार उत्सव में इस वर्ष कुछ खास देखने को मिला। जहां एक ओर मंच पर कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता, वहीं दूसरी ओर वक्ताओं ने युवाओं को प्रेरणा दी कि अगर सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही है तो व्यापार, व्यवसाय और उद्योग-धंधों के माध्यम से अपनी पहचान बनाएं। मुख्य मंच पर उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के लघु वन उपज प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री देवसिंह रात्रे ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा — एक समय था जब सारागांव को…
सितंबर माह के चार जांबाज़ पुलिसकर्मी चुने गए “कॉप ऑफ द मंथ” — अवैध शराब, गांजा तस्करी और चोरी पर कसा शिकंजा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पुलिस विभाग में मनोबल और कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए गरियाबंद पुलिस ने एक सराहनीय पहल शुरू की है — “कॉप ऑफ द मंथ”। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह ऐसे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों के दौरान असाधारण और सराहनीय प्रदर्शन किया हो। माह सितंबर 2025 के लिए चार पुलिसकर्मी इस सम्मान के हकदार बने हैं, जिन्होंने अपराध नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। अवैध शराब पर लगातार…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
