Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि गरियाबंद जिले से मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवलपुर में आज बुधवार को तालाब में नहाने गए दो छात्र की डूबने से मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही भारी भीड़ तालाब में लगी हुई है मिली। गरियाबंद और मैनपुर मध्य में ग्राम धवलपुर में आज दोपहर 12 बजे के आसपास पांच दोस्त तालाब में नहाने गए थे जिसमें दो छात्र की डूबने से मौत हो गई है घटनास्थल पर मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंच चुकी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
जालौन (गंगा प्रकाश)। यूपी के जालौन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रविवार रात तब हड़कंप की स्थिति हो गई। जब दूल्हा नई नवेली दुल्हन का इंतजार करता रहा और वह जेवरात और नकदी समेटकर फुर्र हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है। दूसरी ओर पुलिस ने शादी कराने वाले पक्ष को बुलाकर मामले की जांच शुरू की है। ये मामला खंडेराव का है। सरस्वती के अनुसार कुदारी के रहने वाले लाखन सिंह और कोंच के चरण ने 70 हजार रुपये लेकर होलिका…
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। गांव-गांव में शराब, गांजा का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसके गिरफ्त में आकर गांव के ग्रामीण नशे की लत में लड़ाई-झगड़े कर रहे हैं। उनके घर की आर्थिक स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। गांव का माहौल लगातार खराब होने से परेशान विकासखण्ड रायगढ़ पूर्वांचल के ग्राम पंचायत छुहिपाली की महिलाओं ने मंगलवार को गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए कमर कस लिया है।ग्राम पंचायत छुहिपाली गांव में नशा मुक्ति समिति गठित की गई है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गांव में जो भी महिलाएं शराब, गांजा बिक्री करने वाले को रंगे…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान लू से बचाव तथा मतदान केन्द्रों में अनिवार्य सुविधाएं (एएमएफ) सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी दीपक कुमार अग्रवाल ने सर्व संबंधित विभाग प्रमुखों को पत्र प्रेषित कर कहा है कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान लू से बचाव के लिए मतदान केन्द्रों में अनिवार्य न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) उपलब्ध कराये। संबंधित अधिकारी अनिवार्य न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी जारी दिशा निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करते हुए उसका कड़ाई से पालन करे।
डाक मतपत्र आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 02 अप्रैल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवाओं के मतदाताओं से प्रारूप-12 घ में आवेदन प्राप्त करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये गये है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए प्रारूप 12 घ में आवेदन प्राप्त करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये है। इनमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विद्युत यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता, जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक, बीएसएनएल के अनुविभागीय अधिकारी एवं डाक घर के…
मंडी परिसर को साफ-सफाई कराने के दिये निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी दीपक कुमार अग्रवाल ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में राजिम और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूमों में जाकर ईव्हीएम मशीनों और मतदान दलों को वितरित की जाने वाली सामग्रियों की व्यवस्था की जानकारी ली।कलेक्टर श्री अग्रवाल को उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी और मतदान दलों को सामग्री वितरण तथा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गरियाबंद के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाताओं को चुनाव में बिना लालच व निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु शिक्षक खोमन सिन्हा के द्वारा प्रलोभन दहन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें ग्राम के सभी लोगों को लोकसभा निर्वाचन पर किसी प्रकार के प्रलोभन न लेने और निष्पक्ष मतदान करने के लिए शपथ लिया गया। हम सिर्रीखुर्द के मतदाता है। और आज हम शपथ ले रहे है कि हम लोकसभा चुनाव 2024 और आने वाले किसी भी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में आज 27 मार्च से बहुप्रतिक्षित भव्य श्रीमद् भागवत कथा का शानदार 501 कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा। नगर के प्रतिष्ठित बबली-दीपक तिवारी परिवार द्वारा माता-पिता लक्ष्मी-रामनारायण तिवारी एवं भाभी श्रीमती मणि हितेश तिवारी की स्मृति एवं वार्षिक श्राद्ध की स्मृति में 27 मार्च से 04 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत महापुराण का भव्य आयोजन अपने निवास मौलीपारा परिसर में किया जा रहा है। भागवत कथा श्रवण हेतु 10 हजार वर्गफीट का विशाल वाटर प्रुफ डोम में नगर के भगवताचार्य भागीरथी तिवारी महाराज के मुखारवृन्द से भागवत कथा का श्रवण किया जावेगा। आज शाम 4 बजे…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। रंग,गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली सोमवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में थे। सोमवार को पूरे जिले में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ पूरे जिले में होली शांतिपूर्ण रहीं। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिले में होली की उमंग रविवार…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में मैचों की संख्या को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा एलान किया है. 1991-92 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ऐसा होगा… नईदिल्ली (एजेंसी)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा एलान किया है. दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब चार के बजाय पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को यह घोषणा की है। गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में 32 साल बाद ऐसा होगा जब दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
