Author: प्रकाश कुमार यादव
विवाहित लोगों को शादी के बाद एक दूसरे के प्रति आकर्षण होना आम है। ये गलत नहीं है, लेकिन प्रशंसा इन आकर्षणों को बढ़ाती है, जो हमारे समाज में स्वीकार्य नहीं है। नया प्रेम संबंध शादी को तोड़ सकता है। नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, परिवार, समाज सहित कई विषयों पर नियम बताए हैं। आज ये सभी नियम कठोर और व्यापक हैं। जिसमें यह भी बताया गया है कि आखिर क्यों एक आदमी अपनी पत्नी से मोहभंग कर लेता है और दूसरी स्त्री से मोहित हो जाता है। विवाहित लोगों को शादी के बाद एक…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में चुनाव की घोषणा के चलते तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं नगर पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण उपरांत नए अधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया है। नगर पंचायत अधिकारी प्रदीप मिश्रा के स्थानांतरण के बाद संतोष विश्वकर्मा नगर पंचायत अधिकारी, थाना प्रभारी के पद पर फैजूल होदा शाह एवं तहसील कार्यालय में गैंदलाल साहू तहसीलदार का पदभार ग्रहण किए है। होली के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में नए अधिकारियों का परिचय उपस्थित गणमान्य नागरिकों से हुआ। उपस्थित लोगों ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। अधिकारियों का स्वागत करने वालों…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रिर्टनिंग अधिकारी फिंगेश्वर राजिम अनुविभाग की एसडीएम अर्पिता पाठक ने एक जानकारी में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित किया गया है। अब मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) से वोट डालने की सुविधा प्रदान की जाएगी। आयोग ने गत दिवस अधिसूचना जारी कर आयोग द्वारा प्राधिकृत पत्रकारों के कार्य को अत्यावश्यक सेवा श्रेणी में स्थान देकर यह सुविधा प्रदान की है। एसडीएम अर्पिता पाठक ने बताया कि डाक मतपत्र से मतदान करने की यह सुविधा उन…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।पुलिस थाना फिंगेश्वर स्टाफ के द्वारा थाना प्रभारी फैजल होदा शाह के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लोहझर निवासी सुधारू बरिहा उम्र 60 वर्ष के बाड़ी में पैरावट में छिपाकर रखे 50 लीटर महुआ जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। महुआ शराब का बाजार मूल्य 10 हजार आंका गया है। आरोपी सुधारू के खिलाफ फिंगेश्वर थाना में आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी फेजल होदा शाह, एएसआई खुमान लाल महिलांग, आरक्षक परमानंद साहू, रोशन साहू,…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज 24 मार्च होलिका दहन एवं कल 25 मार्च होली त्यौहार होने के कारण फिंगेश्वर एवं राजिम तहसील के लिए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। फिंगेश्वर तहसील के लिए तहसीलदार गैन्दलाल साहू 7697807982 एवं राजिम तहसील के लिए तहसीलदार अजय कुमार चन्द्रवंशी 9981441740 को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों तहसील में कहीं भी किसी को अप्रिय स्थिति लगे तो संपर्क किया जा सकता है।
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रवचनकर्ता प्रखर वक्ता भगवताचार्य बालयोगी विष्णु अरोड़ा के मुखारवृन्द से अंचल में बहु प्रतिक्षित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 29 मार्च शुक्रवार से 6 अप्रैल शनिवार तक ग्राम खड़मा में किया जा रहा है। आयोजनकर्ता श्रीमती बिसमत बाई-यादराम साहू एवं श्रीमती लगनी बाई-अवधराम पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ने बताया कि कथा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 01 बजे एवं दोपहर 03 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। दोपहर में प्रतिदिन श्रद्धालुजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। भागवत कथा में 29 मार्च को कलश यात्रा, वेदीपूजन, भागवत गौकरण कथा से भागवत कथा का…
पैसा, जेवर, शराब एवं अन्य लुभावने चीजों के प्रभाव में न आकर अपने विवेक से मतदान करने का लिया संकल्प गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत होली त्यौहार के एक दिन पूर्व जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नये मतदाताओं ने प्रलोभन रूपी होलिका का दहन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले,…
ख़ास रिपोर्ट/ जावेद अली आजादकोरबा(गंगा प्रकाश)। भारत की पहली लिथियम खदान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में खुलेगी। केन्द्रीय खान मंत्रालय द्वारा की गई नीलामी में कटघोरा लिथियम ब्लॉक के लिए रिजर्व प्राइज 2 प्रतिशत के विरुद्ध 76.05 प्रतिशत देश में पहली बार लीथियम खदान खुलने जा रही है यह खदान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खोली जा रही है। कोरबा जिले के ग्राम घुचापुर के आसपास के 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लिथियम पाए जाने की पुष्टि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने की थी। इस इलाके में लिथियम पाए जाने के बाद केंद्रीय खान मंत्रालय ने नीलामी की प्रक्रिया…
गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम पक्तिया (छुरा) निवासी नेमीचंद साहू द्वारा दुर्घटना में घायल होने,छुरा निवासी अमित लोहार की पुत्री कु़. हिमांशी के कान से संबंधित बीमारी के आपरेशन हेतु,ग्राम-पिपराही(छुरा) निवासी दुलेश्वर ठाकुर और खरखरा(छुरा) निवासी पंचराम साहू के किडनी रोग से पीड़ित होने,ग्राम रावनसिंघी(गरियाबंद) निवासी टीकम सिन्हा के ब्लड कैंसर से पीड़ित होने पर उसके उपचार हेतु आर्थिक सहायता की अपील उनके परिजनों द्वारा हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा के पास किया गया था।जिस पर समुचित जांच उपरांत सभी पीड़ितों के उपचार हेतु आर्थिक सहायता का चेक ग्रुप के डाॅ. आनंद गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें नेमीचंद साहू…
कोरबा (गंगा प्रकाश)। आपको बता दें कि एक ही परिवार की तीन महिलाएं अचानक लापता हो गई हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं घर से सब्जी लेने बाजार गई थी, जिसके बाद दोबारा नहीं लौटी। घर से दो लाख रुपए और तीन लाख के गहने पहन कर महिलाएं लापता हैं। वहीं इस घटना की सूचना कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई। पता बताने वाले को 20 हजार रुपए के इनाम दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, कोरबा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-5 मोती सागरपारा क्षेत्र में रहने वाली एक ही परिवार की तीन महिलाएं दो दिन पहले लापता हो…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
