Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत सर्टिफिकेट एवं स्टडी मटेरियल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री अग्रवाल ने टेलर (दर्जी) कोर्स में प्रशिक्षित 29 महिला हितग्राहियों को सर्टिफिकेट एवं प्रशिक्षणरत 26 हितग्राहियों को स्टडी मटेरियल का वितरण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आजीविका को वृद्धि करने के लिए स्वयं का व्यवसाय स्थापित करे। इस अवसर पर जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसाइटी के सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती सृष्टि मिश्रा उपस्थित थे।कलेक्टर ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्रत्येक हितग्राहियों को प्रति…

Read More

’किसानों को मिला ख़ुशियों का नोटिफ़िकेशन’,’धान की एकमुश्त अंतर राशि मिलने से किसानों में उत्साह का माहौल’ गरियाबंद /छुरा (गंगा प्रकाश)।कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 78 हजार 516 किसानों को 443 करोड़ 47 लाख 99 हजार रूपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से 12 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किया गया। जैसे ही किसानों ने अंतर की राशि मिलने का अपने मोबाइल में संदेश देखा, वैसे ही किसान ख़ुशी से झूम उठे। धान की अंतर राशि मिलने से किसानों के चेहरे में अलग ही ख़ुशी देखने को मिला। गरियाबंद जिले के ग्राम कोसमी के किसान तीजऊ राम यादव…

Read More

कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता और निर्वाचन के दायित्वों को गंभीरता से निर्वहन करने के दिए निर्देश गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल की उपस्थिति में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी के अंतर्गत गुरुवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। कलेक्टर ने मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों और उनसे संबंधित रूट के अवलोकन के निर्देश दिए ताकि मतदान दल सुचारू ढंग से अपने केंद्रो तक सकुशल पहुंच…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अग्नि वीर भर्ती हेतु समस्त प्राचार्यों का बैठक बी आर सी भवन फिंगेश्वर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी द्वारा लिया गया. इस बैठक में अग्नि वीर के संदर्भ में जानकारी देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र जोशी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा साल 2022 से अग्निवीर योजना शुरू किया गया है. इसी तारतम्य में अग्निवीर भर्ती हेतु गरियाबंद जिले के प्रत्येक हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अग्निवीर भर्ती हेतु छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक छात्र छात्राओं का पंजीयन करावें.अग्नि वीर भर्ती दो चरणों में होगा. जिसमें प्रथम चरण…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों नगर सहित पूरा ग्राम्यांचल 5, 10 एवं 20 के चिल्हर नोटों की कमी से जुझ रहा है। पूरे अंचल से चिल्हर नोट एकाएक गायब जैसा है। छोटे-बड़े सभी दुकानदारों से चिल्हर नोट की कमी के कारण ग्राहकों से बेवजह से जहां विवाद की स्थिति बन जाती है वहीं समझौते के चलते अथवा मन मारकार ग्रामीण को अतिरिक्त सामान लेने मजबूर होना पड़ रहा है। व्यापारियों ने बताया कि यहॉ पिछले 6-8 माह से 10-20 के नोट की कमी चली आ रही है। कुछ समय तक तो बाहर जगह में जैसे-तैसे चिल्हर नोट मंगाकर काम चलाया…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। क्षेत्र में ग्रीष्म काल अवधि के दौरान पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएचई विभाग द्वारा कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। पीएचई विभाग के उपखंड एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर भी जारी किए गए है।पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए जिले के कोई भी व्यक्ति संपर्क कर सकेंगे। साथ ही जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18002330008 पर भी संपर्क कर सकते है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक ग्रेड 3 अखिलेश सूर्यवंशी मोबाइल नंबर 8349653911 को बनाया गया है।…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प 2024 पन्द्रह दिनों तक चलने वाले छत्तीसगढ़ के ये ऐतिहासिक मेला जो तीन नदियों के संगम स्थल पैरी, सोढूर और महानदी जहां भगवान कुलेश्वर महादेव एवं राजीव लोचन मंदिर के पावन धरा पर आयोजित होने वाले मांघी पुन्नी मेला से लेकर महाशिवरात्रि तक जहां मेला देखने के लिए देश विदेश से दर्शनार्थी आते हैं। वही राज्य के कलाकारों को उचित मंच प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग के द्वारा मेला स्थल पर विशाल मंच तैयार किया जाता हैं जिसमें दो विशाल मंच तैयार किया गया था जिसमें एक नदी मंच…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 का आयोजन आज गुरुवार को रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया, इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले खिलाडियों का सम्मान किया गया। राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक सर्व राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहे। वहीं इस समारोह में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल मंत्री टंक राम…

Read More

जनप्रतिनिधियों ने किया सौजन्य मुलाकात, समस्याओं से कराया अवगत; अविनाश वाधवातिल्दा-नेवरा(गंगा प्रकाश)।। नवपदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी के चार्ज लेते ही तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के नागरिकों में विकास के नाम पर एक आशा की झलक देखी जा रही है ,चुंकि कहा जा रहा है कि तिल्दा-नेवरा नगरपालिका में नवपदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनिष ठाकुर पूर्व में भले ही सीमित समय के लिए तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की कमान सभांला था ,उस दरमियान तिल्दा-नेवरा नगर के लोगों में विकास के धारा को लेकर काफी संतुष्टि देखा गया । लेकिन चंद समय अपनी दायित्व का निर्वहन करने के पश्चात मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनिष ठाकुर का स्थानांतरण…

Read More

अविनाश वाधवातिल्दा-नेवरा(गंगा प्रकाश)। फार्म हाऊस से चोरी करने वाले दो आरोपी महिला को तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा-नेवरा नगर से लगे ग्राम तुलसी में संचालित दाऊ जी फार्म हाउस में अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया था, जिसकी शिकायत फार्म हाउस के डायरेक्टर ने तिल्दा-नेवरा थाने में दर्ज कराया । जिसके अनुसार बताया गया कि बीते दिन दोपहर लगभग एक बजे फार्म हाऊस में घने झाड़ियों के मध्य आवाज आई । जिससे कथित फार्म हाउस के डायरेक्टर ने मौके पर जाकर निरिक्षण किया , लेकिन वहां पर कोई भी तत्व नहीं…

Read More