Author: प्रकाश कुमार यादव

Cgnews:छुरा में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में गूंजा सेहत का मंत्र — “टोपी गमछा बांधकर ही निकलें बाहर!” बोले योगाचार्य मिथलेश सिन्हा छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा कस्बे में इन दिनों खेल और स्वास्थ्य का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 30 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में न केवल खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें गर्मी के कहर से बचाने के लिए ज़रूरी जीवन मंत्र भी सिखाए जा रहे हैं। इस शिविर में आज विशेष आकर्षण बने योगाचार्य मिथलेश…

Read More

Cgnews:कोसमबूढ़ा में हुआ इतिहास! एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने खोला महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया द्वार छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव कोसमबूढ़ा में एक बड़ी शुरुआत ने इतिहास रच दिया। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के बैनर तले “डब्लू ई सी सिलाई सेंटर” का उद्घाटन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की ओर पहला सशक्त कदम था। कार्यक्रम की शुरुआत अत्यंत श्रद्धा के साथ भारत माता और मां सरस्वती के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। वातावरण में जयघोष गूंज उठा, जब गांव की महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर कदम…

Read More

Cgnews:”कर्नल सोफिया पर टिप्पणी भारी पड़ी, गरियाबंद में फूटा जनसैलाब!” गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गरियाबंद की सड़कों पर आज जनता का आक्रोश लावा बनकर फूट पड़ा, जब मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के बयान ने भारतीय सेना और खासकर महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्मान को ठेस पहुंचाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल गरियाबंद की फिजाओं को ‘विजय शाह मुर्दाबाद’ के नारों से गूंजा दिया, बल्कि मंत्री का पुतला फूंककर भाजपा को सख्त चेतावनी भी दी— “सेना का अपमान करने वालों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं।” क्या है पूरा मामला?…

Read More

Cgnews:फिंगेश्वर में पीएम आवास योजना की सुस्ती पर कलेक्टर का ‘एक्शन मोड’, 13 कर्मचारियों को नोटिस — अब लापरवाही नहीं चलेगी! गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की सुस्त रफ्तार पर अब जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। गरियाबंद के तेजतर्रार कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने मंगलवार को फिंगेश्वर जनपद पंचायत सभाकक्ष में योजना की गहन समीक्षा करते हुए साफ कह दिया — “या तो सुधार करो, या कार्रवाई के लिए तैयार रहो!” बैठक में सामने आया कि कई ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण कार्य या तो शुरू ही नहीं हुए हैं या फिर…

Read More

Cgnews:नहाने गया था मस्ती करने, लौटकर आई लाश — सलखिया के झरन डेम में दर्दनाक हादसा, तैरती मिली युवक की लाश, गांव में मातम का माहौल लैलूंगा/रायगढ़(गंगा प्रकाश)। गर्मी की दोपहर में दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक कभी वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसकी लाश पानी में तैरती मिली। यह दिल दहला देने वाला दृश्य था सलखिया गांव के झरन डेम का, जहां मंगलवार को 32 वर्षीय राजेश मांझी की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा केवल एक परिवार पर नहीं, पूरे गांव पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा है। मस्ती के पल बने मौत की…

Read More

Cgnews:रायगढ़ में मिक्सर मशीन हादसे से मजदूर की मौत, रेलवे प्रोजेक्ट पर उठे सवाल रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ जिले के किरोड़ीमलनगर से सोमवार सुबह एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रेलवे की चौथी लाइन बिछाने के कार्य के दौरान एक मिक्सर मशीन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मशीन में रॉ मटेरियल डाला जा रहा था, और मशीन अचानक चालू होकर पीछे की ओर लुढ़क गई। हादसा कोतरा रोड थाना क्षेत्र के उच्चभिट्ठी इलाके में हुआ, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रमिक अपने…

Read More

Cgnews:“रायगढ़ में सड़क पर बिखरे सपने: दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, हमीरपुर में फूटा जनआक्रोश, पूरे इलाके में तनाव!” रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ जिले के सम्बलपुरी रोड स्थित पूजा ढाबा के समीप मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हमीरपुर से रायगढ़ की ओर जा रहे एक दंपत्ति की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक तेज रफ्तार वाहन से टकरा गई, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पुष्पा मेहर, निवासी हमीरपुर (तमनार) के रूप में हुई है। पुष्पा अपने मायके जा रही थीं, लेकिन होनी को कुछ और ही…

Read More

छुरा में समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा संवारने का हॉटस्पॉट – शिक्षा अधिकारी मतावले की पहल रंग ला रही छुरा (गंगा प्रकाश)। जब अधिकांश बच्चे गर्मी की छुट्टियों में मोबाइल और टीवी की दुनिया में उलझे रहते हैं, वहीं विकासखंड छुरा के स्कूली बच्चे इस समय खुद को संवारने और अपनी प्रतिभा को निखारने में जुटे हुए हैं। कारण है — समर कैंप! विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले के कुशल निर्देशन में संचालित यह समर कैंप बच्चों के लिए सिर्फ एक मनोरंजन केंद्र नहीं, बल्कि स्वावलंबन, रचनात्मकता और संस्कारों का केंद्र बन चुका है। गर्मी की छुट्टी में…

Read More

“धड़कनों से जुड़ी धरोहर अब इतिहास बनती जा रही है!” बैलगाड़ी — कभी गाँवों की जान, आज यादों की शान! रायपुर/छत्तीसगढ़(गंगा प्रकाश)। कभी गांव की सड़कों पर शान से सरपट दौड़ती थी… धूल उड़ाती थी… और हर किसी की नज़र उस पर जाकर ठहर जाती थी — जी हाँ, बात हो रही है उस देसी गाड़ी की, जो सिर्फ लकड़ी और लोहे की नहीं, बल्कि रिश्तों, संस्कृति और मेहनत की गठरी थी। नाम है — बैलगाड़ी! जहाँ कभी यह ग्रामीण भारत की धड़कन थी, वहीं आज इसके पहिए थम चुके हैं। वो आवाज़ — “हट बैल, चल बैल!” —…

Read More

छुरा में आदिवासी ज़मीन की गैरकानूनी रजिस्ट्री! प्रशासन की मिलीभगत से ओबीसी वर्ग को बेची गई जमीन, आदिवासी अधिकारों पर हमला गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र छुरा में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। ग्राम हीराबतर में एक आदिवासी नागरिक की जमीन को नियम-कानून को ताक पर रखकर पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोगों के नाम पर रजिस्ट्री कर दिया गया। यह रजिस्ट्री न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। मामले की जड़: एक आदिवासी, दो…

Read More