Author: प्रकाश कुमार यादव

भारतमाला परियोजना में 220 करोड़ का महाघोटाला : छत्तीसगढ़ में विकास की राह पर भ्रष्टाचार का कालिख!… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित भारतमाला परियोजना अब गहरे भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी नज़र आ रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार 26 अप्रैल को ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 16 ठिकानों पर दबिश दी और 4 वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में ही करीब 220 करोड़ रुपये के गबन का पर्दाफाश हुआ है, और आशंका जताई जा रही है कि वास्तविक आंकड़ा इससे भी कहीं अधिक हो सकता है। चौकाने वाले खुलासे : एक-एक भूमि…

Read More

बिरोडार प्राथमिक शाला में “अंगना में शिक्षा” अंतर्गत पढ़ई तिहार आयोजित छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला बिरोडार में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग की पहल “अंगना में शिक्षा” के तहत पढ़ई तिहार का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर उपस्थित माताओं एवं पालकों द्वारा पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक नेमिचंद यादव ने पढ़ई तिहार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आंगनवाड़ी से जुड़े छोटे बच्चों को माताओं द्वारा घर पर ही खेल-खेल में शिक्षित करने हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।…

Read More

छुरा मुस्लिम समाज ने पहलगाम आतंकी हमले की घोर निंदा की, देश के वीरों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि छुरा (गंगा प्रकाश)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में रोष है, वहीं छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा में मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की। समाज के लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। मुस्लिम समाज की अगुवाई में स्थानीय नागरिकों ने नगर के प्रमुख चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर हमले में शहीद हुए जवानों को…

Read More

समय-सीमा में अपूर्ण कार्यों को करें पूर्ण, गुणवत्ता से न हो समझौता: कलेक्टर बी.एस. उइके गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अपूर्ण और प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए, साथ ही निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। बैठक में पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग, आरईएस, ईएंडएम, सेतु निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पीएमजीएसवाय के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी में गरियाबंद के युवाओं की चमक, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के पांच युवा खिलाड़ियों ने नेपाल के पोखरा में आयोजित यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय अंडर-19 कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। 16 से 20 अप्रैल तक चली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की जीत में जिले के युवाओं की भूमिका सराहनीय रही। टीम में शामिल राकेश कुमार नागेश, प्रेम सागर दीवान (ग्राम रूवाड़), योगेश कुमार ध्रुव (ग्राम गंजईपुरी), पुनेश ठाकुर (ग्राम रामपुर) और हरिश कुमार (ग्राम बारूला) ने अपने हुनर से…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर, गरियाबंद का ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम — 98.16% सफलता, उत्कृष्ट छात्रों को किया गया सम्मानित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें विद्यालय ने 98.16% सफलता दर हासिल की। कई कक्षाओं में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय ने जिले में शिक्षा की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव बड़े ही गरिमामय वातावरण में मनाया गया।…

Read More

ईकोनॉमिक कॉरिडोर मुआवजा घोटाला: ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 48 करोड़ की आर्थिक क्षति उजागर रायपुर (गंगा प्रकाश)। रायपुर-विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान शासन को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ठिकानों पर छापेमारी की है। अब तक की जांच में करीब ₹48 करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि तत्कालीन एसडीएम (राजस्व) निर्भय साहू और अन्य राजस्व अधिकारियों ने मिलकर शासन की अधिग्रहित भूमि को दोबारा शासन को ही विक्रय कर मुआवजा प्राप्त किया,…

Read More

गरियाबंद में मुस्लिम समाज ने आतंकवाद के खिलाफ निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा तिरंगा चौक पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एकजुट हुआ गरियाबंद, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, आतंकवाद का पुतला जलाया गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुस्लिम समाज ने एकजुटता दिखाते हुए आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हाथों में काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे और आतंकवाद के खिलाफ विशाल रैली…

Read More

खट्टी स्कूल में हुआ पढ़ई तिहार का आयोजन ,अंगना म शिक्षा बहुत ही अच्छी योजना-गिरीश शर्मा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। बच्चों के समग्र विकास हेतु बच्चों की प्रथम शिक्षिका अर्थात माता का बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सीखने के अवसरों से संबंधित बिंदुओं पर आधारित राज्य शासन की महत्त्वपूर्ण योजना अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में पढ़ई तिहार का आयोजन किया गया, जिसमें शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई ध्रुव, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा विल्सन थामस, जिला नोडल अंगना म शिक्षा श्रीमती नीता सर्वा, डी . पी .एम. यू .देवेन्द्र …

Read More

धरमजयगढ़: मड़वाताल घाट पर गिट्टी से लदा हाइवा पलटा, चालक की दर्दनाक मौत, शव अब तक नहीं निकाला जा सका धरमजयगढ़/रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर स्थित मड़वाताल घाट पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें गिट्टी से भरा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक गिट्टी के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो जाने की आशंका जताई जा रही है। आश्चर्यजनक रूप से घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद भी शव को बाहर नहीं निकाला जा सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह लगभग…

Read More