Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर : छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री श्रीमती राजवाड़े धमतरी और कांकेर में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुवार को धमतरी और कांकेर जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर इस प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, विष्णु के सुशासन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।…
बाघ की वापसी या खतरे की घंटी?:उदंती सीतानदी के जंगलों में दो भैंसों पर हमला, बाघ की मौजूदगी ने बढ़ाई हलचल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के शांत जंगलों में एक बार फिर बाघ की दहाड़ सुनाई दी है—इस बार चुपचाप, लेकिन साफ़ संकेतों के साथ। कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र में दो मवेशियों के शव और ताजे पगचिह्नों की मौजूदगी ने न केवल वन विभाग को अलर्ट कर दिया है, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी है। घटना की शुरुआत बुधवार सुबह हुई, जब ग्राम देवलाल सोरी जंगल में चिरौंजी बीनने गया था। तभी उसकी नजर ताजे…
“थाना भ्रमण से बदली सोच: बच्चों ने लिया जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प” राजिम/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। “हम अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करेंगे और एक सुरक्षित समाज का निर्माण करेंगे।” ऐसे उत्साहजनक शब्दों के साथ राजिम नगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने आज थाना राजिम का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह पहल बच्चों में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समझ विकसित करने के उद्देश्य से की गई। भ्रमण के दौरान बच्चों ने थाना परिसर के मुख्य हिस्सों—मोहर्रिर कक्ष, विवेचक कक्ष, मालखाना, महिला एवं बाल कक्ष, सशस्त्रागार, CCTNS कक्ष और थाना प्रभारी कार्यालय—का अवलोकन…
सेवा को सलाम: सढ़ोली संकुल ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गरिमामयी विदाई गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। संकुल केंद्र सढ़ोली में एक विशेष सम्मान समारोह के माध्यम से तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। यह अवसर केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन शिक्षकों की वर्षों की सेवाओं, निष्ठा और शिक्षकीय मूल्यों को स्मरण और सम्मानित करने का एक प्रेरणास्पद क्षण बन गया। संकुल परिवार की ओर से व्याख्याता बी.पी. देवांगन, प्रधान पाठक शिव मूर्ति सिन्हा और शिक्षक ललित कुमार सिन्हा को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर विदाई दी गई। समारोह का माहौल भावनात्मक और…
तस्करों की शामत ! रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन ; 98 मवेशी मुक्त, 7 गिरफ्तार, जंगल से शहर तक फैली थी तस्करी की साजिश… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)।“मवेशियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा!” इस संदेश को हकीकत में बदलते हुए रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर मवेशी तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन में जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में की गई कार्रवाई में कुल 98 मवेशियों को तस्करी से मुक्त कराया गया, जबकि 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जोबी में ‘मवेशी माफिया’ पर पुलिस का शिकंजा –…
अपनी जान पर खेलकर दादा ने तेंदुआ से बचाई पोते की जान, कलेक्टर ने किया सम्मानित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बुजुर्ग ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने चार वर्षीय पोते को तेंदुआ के जबड़े से बचाकर अदम्य साहस और जज्बे का परिचय दिया। विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम कोठीगांव निवासी दर्शन नेताम ने वीरता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे सुनकर हर कोई उनकी बहादुरी को सलाम कर रहा है। घटना उस समय की है जब दर्शन नेताम का पोता प्रदीप नेताम अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी…
0.33 नंबर से चूके, लेकिन हार नहीं मानी — राजिम के अंकित थवानी ने UPSC 2024 में हासिल की 273 वीं रैंक
0.33 नंबर से चूके, लेकिन हार नहीं मानी — राजिम के अंकित थवानी ने UPSC 2024 में हासिल की 273 वीं रैंक गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राजिम के होनहार युवा अंकित थवानी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 273वीं रैंक प्राप्त कर जिले और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सफलता उन्होंने अपने छठवें और अंतिम प्रयास में हासिल की, जहां उन्होंने कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतरता के बलबूते यह मुकाम पाया। अंकित का सफर आसान नहीं रहा। पहले प्रयास में वे मात्र 0.33 अंक से प्रारंभिक परीक्षा में चयन से चूक…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का वर्चुअल शुभारंभ, गांवों में मिलेगी डिजिटल सेवाएं गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस योजना के तहत गरियाबंद जिले की 50 ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्रों की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति का मार्ग प्रशस्त करेगी। अब ग्रामीणों को नगद भुगतान, आय व जाति प्रमाणपत्र निर्माण,…
“भईरा कोरवा मर गया… नहीं, मारा गया। और हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि वह सिस्टम है जो मग्गू सेठ जैसे माफियाओं को बचाता है…!!” बलरामपुर/रामानुजगंज (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की आदिवासी धरती पर एक और लाश गिरी है लेकिन ये सिर्फ एक इंसान की नहीं, यह इंसाफ, संविधान और मानवीयता की लाश है। 22 अप्रैल 2025 को पहाड़ी कोरवा जनजाति का भईरा कोरवा उस सड़ी हुई व्यवस्था से हार गया, जो दलालों, गुंडों और सत्ता के संरक्षण में पल रहे ‘मग्गू सेठ’ जैसे अपराधियों की रखैल बन चुकी है। भईरा कोरवा ने आत्महत्या की नहीं, उसे मारा गया, योजनाबद्ध रूप…
आईपीएल सट्टेबाजी पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹1.75 लाख नकद, मोबाइल जब्त, सटोरियों का नेटवर्क बेनकाब… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। शहर में फैले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के जाल को तोड़ते हुए पुलिस ने एक संगठित सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है। कोतवाली और चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1.75 लाख नगद और तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी शहरभर में फैले सट्टा नेटवर्क के अहम कड़ियों को उजागर कर चुके हैं, जिससे यह साबित…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
