Author: प्रकाश कुमार यादव

राजिम (गंगा प्रकाश)। ग्राम सेम्हरतरा में इन दिनों गणेशोत्सव की रौनक देखते ही बन रही है। दिनभर सामान्य नजर आने वाला गांव शाम होते ही आकर्षक रोशनी और सजावट से जगमगा उठता है। गांव के अलग-अलग चौकों पर सजे गणेश पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। चार स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित किए जाने से पूरे गांव में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है। ग्राम के रंगमंच चौक, ग्राम भवन चौक, बस्ती चौक एवं तालाब चौक में गणेश उत्सव समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। पंडालों में भगवान श्री गणेश…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला बीजपाल में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के पदाधिकारियों, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों, पालकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर सेवा, शिक्षा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष खोमन लाल साहू, माध्यमिक शाला समिति के अध्यक्ष धनीराम विश्वकर्मा, महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष अंजू साहू सहित समिति के सदस्य, पालक, माता-पिता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। 👉…

Read More

एक शिक्षक के भरोसे चल रहा हाई स्कूल, बच्चों को साथ लेकर पहुंचे ग्रामीण और पालक; कलेक्टर को दिए आवेदन के बाद भी नहीं हुआ समाधान संदीप कुमार अग्रवाल पिथौरा (गंगा प्रकाश)। सात दिन पहले ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि शासकीय हाई स्कूल ढोढरकसा में शिक्षकों की कमी दूर नहीं की गई तो विद्यालय में तालाबंदी की जाएगी। सात दिन की यह समय-सीमा पूरी हुई तो शुक्रवार को ग्रामीण अपने बच्चों और पालकों के साथ स्कूल पहुंच गए। कुछ देर तक इंतजार और चर्चा के बाद विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया। अचानक हुई…

Read More

2018 में खरीदी गई सामग्री पर करोड़ों के खर्च का सवाल; कई जनपदों में हजारों डिब्बे खपा रहे जगह, वितरण का आज तक इंतजार छुरा(गंगा प्रकाश)। मनरेगा के जॉब कार्डधारी मजदूरों को सुविधा देने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में शुरू की गई मुख्यमंत्री मनरेगा मजदूर टिफिन बॉक्स योजना अब सरकारी व्यवस्था की लंबी प्रतीक्षा की कहानी बनती दिखाई दे रही है। आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रदेश के कई हिस्सों में मजदूरों के लिए खरीदे गए स्टील के टिफिन बॉक्स गोदामों में बंद बताए जा रहे हैं। जिन हाथों तक पहुंचाने के लिए सरकारी राशि खर्च कर सामग्री…

Read More

खाद चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले करने के बजाय निकाला जुलूस; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मैनपुर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के अंतिम छोर और ओड़िशा सीमा से लगे मैनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौरगांव के आश्रित ग्राम झोलाराव में खाद चोरी का एक मामला इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि गांव के एक किसान के घर से यूरिया खाद की दो…

Read More

सिहावा पुलिस की कार्रवाई में 20 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद, यूपी और दिल्ली के दो आरोपी गिरफ्तार धमतरी (गंगा प्रकाश)। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिहावा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10…

Read More

गरियाबंद/पाण्डुका (गंगा प्रकाश)। पाण्डुका वन परिक्षेत्र में चंदा दल का एक दंतैल हाथी इन दिनों क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। 9 सितंबर 2026 की वन विभागीय रिपोर्ट के अनुसार दंतैल हाथी पाण्डुका सर्कल के पोंड बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 70 की चंदली डोंगरी में मौजूद है और फिलहाल अकेले विचरण कर रहा है। वन विभाग के अनुसार हाथी के विचरण के दौरान क्षेत्र में फसल क्षति की सूचना सामने आई है। हालांकि अभी तक…

Read More

खेमेन्द्र सिंह ठाकुर जगदलपुर(गंगा प्रकाश)। शिक्षा हासिल कर बेहतर भविष्य का सपना देखने वाले युवाओं के सामने रोजगार की चुनौती लगातार गंभीर होती जा रही है। कॉलेज और विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करने के बाद भी बड़ी संख्या में युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। हाथ में शैक्षणिक योग्यता और आंखों में सुनहरे भविष्य का सपना होने के बावजूद रोजगार का अवसर नहीं मिलने से युवाओं में निराशा और भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक बड़ी संख्या में युवा सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं। कई युवा वर्षों से…

Read More

शुकदेव वैष्णव महासमुंद(गंगा प्रकाश)। महासमुंद जिले में देर रात हाईवे पर एक नाबालिग बालिका को कथित रूप से जबरन कार में बैठाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 3:30 बजे चेन नंबर 115+700 के पास की बताई जा रही है। बताया गया कि 14 वर्षीय बालिका खुद को बचाने के लिए हाईवे पर भाग रही थी। इसी दौरान हाईवे की निगरानी में तैनात RPV टीम की नजर बालिका पर पड़ी। टीम को मौके पर आता देखकर कार सवार वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, रात के समय हाईवे पर RPV टीम अपनी…

Read More

आर्य समाज में गंगाधर कश्यप से विवाह का दावा, दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी ने साथ रखने की मांग उठाई जांजगीर-चांपा (गंगा प्रकाश)। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी किए जाने का एक मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पामगढ़ विकासखंड क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी निवासी गंगाधर कश्यप पर उसकी पहली पत्नी प्रिया ने आरोप लगाया है कि आर्य समाज में विधिवत विवाह होने के बावजूद उसे पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया जा रहा है। वहीं, अब गंगाधर द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद प्रिया ने सवाल उठाया है कि जब पति दूसरी पत्नी…

Read More