Author: सुमन यादव
Oppo A6 5G भारत में लॉन्च: 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू
चीनी स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6 5G लॉन्च किया। यह हैंडसेट कंपनी की लाइनअप में लेटेस्ट एडिशन है और तीन कलर ऑप्शन—सफायर ब्लू, आइस व्हाइट और सकुरा पिंक—में उपलब्ध है। फोन कंपनी की वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। Nitin Nabin : PM मोदी के सामने नितिन नबीन की बेटी के क्यूट नखरे, लड्डू के लिए मानते रहे… और हंस पड़े प्रधानमंत्री कीमत और उपलब्धता:Oppo A6 5G की कीमत इस प्रकार है: 4GB रैम + 128GB स्टोरेज: ₹17,999 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: ₹19,999 6GB रैम +…
Nitin Nabin : PM मोदी के सामने नितिन नबीन की बेटी के क्यूट नखरे, लड्डू के लिए मानते रहे… और हंस पड़े प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में ‘नबीन युग’ की औपचारिक शुरुआत के दौरान एक भावुक और खुशनुमा पल देखने को मिला, जब नितिन नबीन की बेटी के क्यूट नखरे देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुस्कुरा उठे। लड्डू को लेकर मान-मनौव्वल का यह दृश्य कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया। सोमवार को चुनाव प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद के. लक्ष्मण ने नितिन नबीन को निर्विरोध रूप से भारतीय जनता पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। इसके बाद नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा…
Border 2 Collection : रिलीज से पहले ही बॉर्डर 2 ने मचाया तहलका, 24 घंटे में 53 हजार से ज्यादा टिकट बिके
Border 2 Collection : 1971 के भारत–पाक युद्ध पर आधारित सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आते ही इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा ने महज 24 घंटे में ऐसी कमाई कर ली है, जिसे जानकर बाकी फिल्मों के मेकर्स भी हैरान हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 19 जनवरी से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में सिर्फ 24 घंटे के भीतर 53 हजार 526 टिकट बिक चुके हैं। ऑनलाइन टिकट बिक्री से फिल्म…
Action Against Drugs : महासमुंद में 4.75 करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार ट्रक में बोरियों के बीच छिपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी 950 किलो खेप
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए टीम ने 4 करोड़ 75 लाख रुपए कीमत का गांजा जब्त किया है। यह गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। यह मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र पासिंग ट्रक में गांजा लोड कर जालना (महाराष्ट्र) ले जाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया 950 किलोग्राम गांजा बरामद किया…
CG NEWS कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज के कारण एक महिला की जान चली गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति ने दहेज को लेकर पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। मामला लोहारा थाना क्षेत्र के महाराटोला गांव का है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति जोहन साहू ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए पत्नी लोकेश्वरी को लोहारा अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर…
CG NEWS : भिलाई। भिलाई स्थित हरिओम इंगोट्स एंड पावर लिमिटेड में GST विभाग की टीम ने दबिश दी, जिससे कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की दो टीमें अलग-अलग वाहनों से कंपनी कार्यालय पहुंचीं और परिसर को अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर जांच शुरू की। यह कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। बताया गया कि करीब सात जीएसटी अधिकारी कंपनी के अंदर पहुंचे और वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की। टीम ने कंपनी के बिल, जीएसटी रिटर्न, इनवॉइस, टैक्स भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट और अन्य संबंधित रिकॉर्ड को खंगाला। दस्तावेजों की संख्या अधिक होने…
DSP Kalpana Verma : 2 करोड़ कैश, लग्जरी कार और डायमंड रिंग: डीएसपी पर लगे महंगे गिफ्ट्स लेने के आरोप
DSP Kalpana Verma : रायपुर। रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़े विवाद की जांच रिपोर्ट छत्तीसगढ़ गृह विभाग को भेज दी गई है। करीब 30 दिन चली जांच के बाद एएसपी कीर्तन राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने लगभग 1400 पन्नों की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गृह विभाग को प्रेषित किया गया है। जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने कारोबारी से न केवल बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के माध्यम से पुलिस विभाग से…
मेडिकल पीजी प्रवेश को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ के MBBS छात्रों को संस्थागत कोटा के तहत 50% आरक्षण वैध करार
बिलासपुर। मेडिकल के पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने पहले के आदेश में बड़ा बदलाव किया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को संस्थागत कोटा के तहत आरक्षण देना पूरी तरह वैधानिक है। इस अहम फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ के एमबीबीएस छात्रों को पीजी प्रवेश में मेरिट के आधार पर 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। यह निर्णय राज्य के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। Aaj ka Panchang 20 January 2026: नोट करें…
BJP National President : बीजेपी नेतृत्व में नई पीढ़ी की एंट्री’ नितिन नबीन बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
BJP National President : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में आज से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। पार्टी को मंगलवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को औपचारिक रूप से बीजेपी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। 45 वर्षीय नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्हें 49 वर्ष की उम्र में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। 46 साल पुरानी भारतीय जनता…
National Anthem Insult : “मेरा माइक बंद कर दिया गया”: वॉकआउट के बाद राज्यपाल रवि का सरकार पर गंभीर आरोप
National Anthem Insult : चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा का मंगलवार का सत्र उस समय भारी विवाद में बदल गया, जब राज्यपाल आर.एन. रवि ने उद्घाटन भाषण से पहले ही सदन से वॉकआउट कर लिया। राज्यपाल ने आरोप लगाया कि विधानसभा में राष्ट्रगान को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया गया और कार्यवाही के दौरान उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया, जिससे वह अपनी बात नहीं रख सके। सदन से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यपाल रवि ने कहा कि वह इस घटनाक्रम से बेहद निराश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रगान का उचित सम्मान नहीं किया गया और उनके भाषण…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
