Author: सुमन यादव

Ration Card E-KYC : सरगुजा, छत्तीसगढ़। जिले में राशनकार्ड धारकों की E-KYC प्रक्रिया में बड़ा मामला सामने आया है। जिले में कुल 9 लाख 10 हजार सदस्य हैं, जिनके नाम से हर महीने राशन का आबंटन होता है। लेकिन अब तक लगभग 7 लाख 50 हजार सदस्य ही अपनी E-KYC करवा पाए हैं। इसका मतलब है कि करीब 1 लाख 59 हजार सदस्य अभी तक E-KYC पूरी नहीं कर पाए हैं। इस मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या इन लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से राशन उठाया जा रहा था या फिर कई लोग कहीं…

Read More

Public Hearing , रायगढ़। जिंदल पावर लिमिटेड (JPL) के कोल ब्लॉक उत्खनन परियोजना को लेकर तमनार ब्लॉक के ग्राम दौराभांत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। परियोजना का लंबे समय से विरोध कर रहे ग्रामीणों की भीड़ में से एक व्यक्ति अचानक मंच की ओर बढ़ा और मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को लेकर अपशब्द बोलने लगा। घटना ने देखते ही देखते पूरे माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। Sai Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा दो दिन पहले हुई इस जनसुनवाई में प्रशासन…

Read More

Police Transfer , बिलासपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए कुल 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में जिले के चार थानों के प्रभारी और एसीसीयू (ACCU) प्रभारी भी शामिल हैं। Vision 2047 : शीतकालीन सत्र से पहले सियासत गरमाई, बघेल ने सरकार को घेरा फेरबदल के बाद संबंधित थाना प्रभारियों को तुरंत प्रभाव से अपने नए दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक मानकों के तहत किए…

Read More

CAF Jawan Torture Case : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में एक गंभीर आरोप सामने आया है। तीसरी बटालियन, अमलेश्वर के CAF जवान नवदीप पांडे ने एक वीडियो जारी कर अपनी वरिष्ठ अधिकारी कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर पर ट्रांसफर और पोस्टिंग के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगाया है। जवान का दावा है कि उनसे ₹60,000 की मांग की गई थी, और पैसे देने से इनकार करने पर उन्हें महज छह महीनों में चार बार ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर, कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जवान पर…

Read More

Vision 2047 , रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले ही सियासी माहौल गरमा गया है। पहले दिन प्रस्तावित ‘विजन 2047’ पर होने वाली चर्चा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की वर्तमान स्थिति ही बदहाल है, तब दूर के सपने दिखाकर सरकार जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू भूपेश बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा…

Read More

Kanker Naxalite Surrenders : कांकेर। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में लंबे समय से सक्रिय चार सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। समर्पण करने वालों में मदनवाड़ा हमले में शामिल रही कुख्यात महिला नक्सली मंजुला उर्फ लक्ष्मी पोटाई भी शामिल है, जिस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था।2009 में हुए मदनवाड़ा हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस माओवादी वारदात में राजनांदगांव के एसपी विनोद चौबे सहित 29 जवान शहीद हो गए थे। लंबे समय से फरार रही मंजुला पोटाई का समर्पण सुरक्षा…

Read More

Sai Cabinet Meeting , रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य हित से जुड़े कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम मुद्दों पर फैसला लिया गया। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण और उनके पुनर्वास से संबंधित प्रक्रिया को मंजूरी देने का रहा। विधानसभा सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक शुरू, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार आत्मसमर्पित नक्सलियों के मामलों के निराकरण को मंजूरी कैबिनेट ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरणों…

Read More

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। लक्ष्मी नगर स्थित लवली पब्लिक स्कूल को फोन पर बम धमाके की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस, दमकल विभाग और विभिन्न जांच एजेंसियां तुरंत स्कूल पहुंचीं और परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी। माता-पिता को जारी हुआ नोटिस, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पैरेंट्स को एक नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें एहतियात के तौर पर अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने को कहा गया।स्कूल की ओर से स्पष्ट किया…

Read More

Saphala Ekadashi : हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष पौष माह विशेष धार्मिक महत्व लेकर आया है। पौष मास में दो खास एकादशियां पड़ रही हैं— सफला एकादशी और पौष पुत्रदा एकादशी। दोनों व्रतों को लेकर भक्तों में उत्साह और आस्था चरम पर है। माना जाता है कि इन एकादशियों का पुण्यफल सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक होता है और इन व्रतों के पालन से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सौभाग्य प्राप्त होता है। Illegal Rice Smuggling : पिकअप और मासदा वाहन से मिला भारी मात्रा में धान, वीडियो वायरल प्रशासन में हड़कंप सफला एकादशी का महत्व…

Read More

Illegal Rice Smuggling , कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से धान तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार रेंगाखर क्षेत्र में ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की सीमा पार कराए जा रहे अवैध धान से भरा वाहन रोक लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस धान को नायब तहसीलदार प्रेमनारायण साहू की मौजूदगी में सीमावर्ती क्षेत्र से अंदर भेजा जा रहा था। 10 December Horoscope : इस राशि के जातकों को व्यापार में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम, रुका हुआ धन वापस मिलने का योग … स्थानीय लोगों…

Read More