Author: सुमन यादव
Love Marriage बिलासपुर 10 अक्टूबर 2025 | छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रेम ने उम्र की सारी सीमाओं को तोड़ दिया है। राज्य के एक छोटे से कस्बे में 30 वर्षीय युवती ने 70 वर्षीय बुजुर्ग से प्रेम विवाह कर सभी को चौंका दिया। दोनों ने स्थानीय मंदिर में सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दी। राजनांदगांव में EOW-ACB ने सराफा कारोबारी के घर और दुकान में मारा छापा इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात कुछ महीने पहले एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों…
रायपुर, 10 अक्टूबर। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को एक महत्वपूर्ण सूचना दी है। बैंक ने बताया है कि शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को निर्धारित मेंटेनेंस के कारण डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में अस्थायी रूप से रुकावट रहेगी। congress organization elections कांग्रेस संगठन चुनाव में गुटबाजी सड़क पर, एक धड़ा अमितेश पुत्र के पक्ष में — दूसरा परिवारवाद के खिलाफ इस दौरान UPI, IMPS, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और RTGS जैसी सभी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। सर्विस बंद होने का समय: दिनांक: 11 अक्टूबर 2025 समय: रात 1:10 बजे से 2:10 बजे…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने शुक्रवार सुबह सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। त्योहारी सीजन के बीच अधिकारियों की चार गाड़ियों की टीम शहर के जसराज शांतिलाल बैद फर्म के मोहनी ज्वेलर्स, नंदई चौक स्थित घर और गुड़ाखू लाईन स्थित दुकान पहुंची। टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। अभी कार्रवाई और पड़ताल जारी है।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा मामले में जांच तेज, राज कुंद्रा ने बयान में नोटबंदी का जताया असर
मुंबई, 10 अक्टूबर। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति व्यवसायी राज कुंद्रा पर दर्ज 60 करोड़ रुपए की लोन-कम-इन्वेस्टमेंट धोखाधड़ी मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने तेज कर दी है। Scorpio Stunt : स्टंटबाजी का नया मामला, युवती चलती स्कॉर्पियो पर बैठकर वीडियो शूट, वाहन मालिक पर चालान इस मामले में राज कुंद्रा से अब तक दो बार पूछताछ हो चुकी है और तीसरी बार बुलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, शिल्पा शेट्टी से 4 अक्टूबर को उनके जुहू स्थित घर पर लगभग 4 घंटे तक पूछताछ हुई थी। जांच के दौरान राज कुंद्रा ने…
Public Relations officer: शासकीय अधिकारी से मारपीट, जनसंपर्क संघ ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
Public Relations officer रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक संजीव तिवारी के साथ हाल ही में छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय, नवा रायपुर में हुई अभद्रता, हाथापाई, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में 14 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तंबोली ने इस हमले को एक सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि यह…
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर। हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में हरियाणा पुलिस ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया समेत 14 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 3(5), 3(1)(आर) और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। Naxalite surrender: लोन वर्राटू अभियान का असर, 70 लाख के इनामी सहित 16 नक्सलियों ने छोड़ा जंगल आईपीएस पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में इन अधिकारियों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुसाइड नोट में बताया गया कि अधिकारियों द्वारा लगातार…
Double Murder खैरागढ़, छत्तीसगढ़ | 9 अक्टूबर 2025 | छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दहलाने वाली दोहरी हत्या की खबर सामने आई है। गंडई थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतरिया रोड गांव में पति-पत्नी की लाश उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। 10 October Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानें अपना राशिफल … हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस स्थानीय ग्रामीणों ने जब घर से कोई हलचल नहीं देखी, तो शक…
IIIT रायपुर: एआई से 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाने वाला छात्र बिलासपुर से गिरफ्तार
रायपुर, 10 अक्टूबर। नवा रायपुर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में एआई का इस्तेमाल करके 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाने वाले 21 वर्षीय छात्र सैय्यद रहीम अदनान को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 5वें सेमेस्टर का छात्र है और बिलासपुर के जरहाभाठा तिवारी चाल का निवासी है। मामला तब उजागर हुआ जब एक छात्रा को उसकी अश्लील फोटो की जानकारी मिली और उसने इसे प्रबंधन के सामने शिकायत की। प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लेडी प्रोफेसर के नेतृत्व में जांच टीम बनाई।…
Train Accident गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 10 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन जा रही हमसफर एक्सप्रेस (22867) उस समय दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई जब वह हर्री और वेंकटनगर स्टेशनों के बीच अपलाइन पर पहुंची, जहां बिना किसी आधिकारिक अनुमति के ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा था। Zubeen Garg death case : दो सिक्योरिटी ऑफिसर गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी हुई 7 हादसा टला लेकिन लापरवाही उजागर ट्रेन के इंजन ने मरम्मत के लिए लगाए गए जैक से टक्कर मार दी, लेकिन लोको पायलट की सतर्कता के…
गुवाहाटी।’ असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की संदिग्ध मौत मामले में उनके दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। दोनों का नाम नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य है, जो लंबे समय से जुबीन गर्ग के सिक्योरिटी ऑफिसर थे। पुलिस ने दोनों को उनके बैंक अकाउंट से पिछले चार-पांच सालों के दौरान ₹1 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन के मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें से ₹70 लाख बोरा और ₹40 लाख बैश्य के खाते में आए थे। दोनों अफसरों को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था। Passenger Bus Accident :…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
