Author: सुमन यादव

देश की संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है। एक शख्स पेड़ पर चढ़ा, दीवार फांदा और फिर अंदर घुस गया। संसद के गरुड़ द्वार तक ये शख्स पहुंच गया था। तभी सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़ लिया। पेड़ के सहारे दीवार कूदकर ये आरोपी परिसर में गया था। आरोपी से हो रही पूछताछ शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने रेल भवन की ओर से पेड़ के सहारे दीवार फांदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए शख्स…

Read More

राजनांदगांव: पुलिस ने गुरुवार रात होटल मयूर में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य और व्यापारी शामिल हैं। दरअसल, पुलिस की सूचना मिली थी कि मयूर होटल के स्वीट रूम में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर सीएसपी वैशाली जैन ने कोतवाली और बसंतपुर थाने की संयुक्त टीम के साथ छापा मारा। पुलिस ने मौके से अंगेश्वर देशमुख (47), अलख साहू (64), जगदीश प्रसाद (66) और अक्षय रायचा (43) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश, 17 670 रुपए नकद और तीन मोबाइल जब्त…

Read More

Bhadrapada Amavasya: भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि 22 अगस्त को ही शुरू हो चुकी है लेकिन उदयातिथि के अनुसार 23 अगस्त को व्रत, दान और पूजन आदि किया जाएगा। भाद्रपद माह में पड़ने वाली अमावस्या तिथि को बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दौरान 64 योगिनियों की उपासना का भी विधान है। साथ ही पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए भी यह अमावस्या बेहद खास होती है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण के साथ ही दान करना भी शुभ होता है। हालांकि कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें इस दिन करने से बचना चाहिए, इन कार्यों को करने से…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कैशलेश इलाज सेवा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने ऐलान किया है कि, अगले महीने की शुरुआत यानी एक सितम्बर से प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों में आयुषमान कार्ड से कैशलेश इलाज की सुविधा बंद कर दी जाएगी। एसोसिएशन ने बताया है कि, यह फैसला लंबे समय से अस्पतालों को योजना के तहत किए गए इलाज का भुगतान नहीं मिलने के कारण लिया गया है। बताया गया है कि, करीब छह महीने से अस्पतालों को आयुषमान के तहत किये गए इलाज के खर्च का भुगतान नहीं किया गया। इसकी वजह से…

Read More

रायपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की लगातार कार्रवाई जारी है। मेडिकल बिल पास करने के नाम पर शिक्षक से 10 हजार रुपए की घूस मांगने वाले बाबू को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा है। बाबू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी स्कूल में शिक्षकों से लगातार घूस ले रहा था। उनके मेडिकल बिल से लेकर अन्य चीजों के लिए वह पैसा लेता था, तभी काम करता था। एक शिक्षक ने बाबू से तंग आकर एसीबी से शिकायत की थी। अभनपुर पारागांव निवासी चंद्रहास निषाद शासकीय स्कूल चांपाझार चंपारण में शिक्षक हैं। उनके…

Read More

Aaj Ka Rashifal 22 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी , उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां। आज का मेष राशि (22 अगस्त 2025) आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा , जिससे…

Read More

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दूसरी कक्षा की छात्रा की पिटाई से पैर टूट गया है। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को प्रायमरी स्कूल कंजिया में प्रधानपाठक हीरालेओस टोप्पो ने 7 साल की छात्रा की पिटाई की थी। मास्टर ने इतना पीटा था कि छात्रा का पैर टूट गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का नाम ललिता यादव…

Read More

जांजगीर-चांपा: जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला डभराखुर्द में बच्चों से मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के प्रधान पाठक पीतांबर कुर्रे बच्चों से रेत, गिट्टी और सीमेंट मिलवाने का काम करवा रहे हैं। बच्चों से पढ़ाई की जगह भारी कार्य करवाते हुए यह दृश्य सामने आने के बाद इलाके में गुस्सा और आक्रोश फैल गया। इस मामले को जिले के कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई…

Read More

कोरबा: जिले में बुधवार शाम एक युवक ने चलती मालगाड़ी के नीचे कूदकर जान दे दी। PRF को तीन टुकड़ों में शव मिला है। साथ ही जेब से 120 रुपए का बस टिकट मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर के भिलाई खुर्द अंडर ब्रिज के पास युवक की लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। साथ ही युवक की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है। मालगाड़ी के लोको पायलट ने बताया कि युवक ट्रैक किनारे चल…

Read More

कीव: रूस की सेना ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर इस साल का सबसे बड़ा हवाई हमला किा है। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने इस साल यूक्रेन पर अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 574 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी। यूक्रेन ने बताया कि हमले ज्यादातर देश के पश्चिमी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी कंपनी भी आई चपेट में यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने कहा कि रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में हमले…

Read More