Author: सुमन यादव

बिलासपुर में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यक्रम स्वच्छता संगम 2025 में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए। स्वच्छता सिपाहियों का किया सम्मान। हाथ में तिरंगा लेकर स्वच्छता का संकल्प लिया। डिप्टी सीएम अरुण साव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। आईजी और संभागायुक्त ने सीएम का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को लेकर डॉक्यूमेंट्री लॉन्च हुई। सीएम ने रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। नगरीय निकाय स्वच्छता प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्वच्छ सर्वेक्षण मानकों के अनुरूप होगा मूल्यांकन। प्रदेश भर के नगरीय निकायों के बीच होगी प्रतियोगिता। Crime News: रायपुर में 15 लाख की लूट, 700 CCTV…

Read More

राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में बोरवेल पार्ट्स कारोबारी चिराग जैन से दिनदहाड़े 15 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लूटने की वारदात ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है। घटना की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की 6 टीमें शहरभर में सक्रिय हैं। अब तक 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें कुछ संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कई इलाकों में नाकेबंदी और तलाशी अभियान चलाया है। डाइट पूरी ले रहे फिर भी आ रहा है चक्कर तो फिर ये किन…

Read More

अगर आपकी डाइट बहुत अच्छी है। आप नियमित रूप से सेहतमंद खाना खा रहे हैं और एक बेहतरीन जीवनशैली फॉलो कर रहे हैं। उसके बाद भी अगर आपको अक्सर चक्कर आने की समस्या होती है तो इसे हल्के में न लें। कई बारे लोग इसे हल्का फुल्का समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं लेकिन यह समस्या कुछ बीमारियों का शुरुआती संकेत भी हो सकती है। अच्छे खानपान के बाद भी किन स्थितिओं की वजह से चक्कर आ सकते हैं? “वो मुझसे पंगा नहीं लेंगे, पहले 2 मिनट में ही मुझे पता चल जाएगा…”: पुतिन से मुलाकात से पहले बोले ट्रंप हो…

Read More

वाशिंगटन: अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सामान्य व्यापार की संभावना जताई और कहा कि उन्हें मुलाकात के पहले दो मिनट में ही पता चल जाएगा कि कोई समझौता हो सकता है या नहीं। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए यह बात कही है। CRICKET: शुभमन गिल को मिला आईसीसी का बड़ा अवॉर्ड, पूरी दुनिया में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी ट्रंप ने दिया सवाल का जवाब जब…

Read More

Shubman Gill ICC Player Of The Month: शुभमन गिल पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन भी निकल रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था और टीम के लिए सबसे बड़े नायक बनकर उभरे थे। गिल की बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से ही भारतीय टीम टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर कर पाई थी। अब जुलाई 2025 महीने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला है। इसका ऐलान आईसीसी ने किया है। गिल ने किया था दमदार प्रदर्शन शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ…

Read More

एक्टिंग की दुनिया में कदम जमाना बेहद मुश्किल काम है और इसके कई उदाहरण इंडस्ट्री में मौजूद हैं। कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने कड़े संघर्ष के बाद मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई। इतने स्ट्रगल के बाद पहचान हासिल करने के बाद जहां कुछ कलाकार इसे खोने से डरते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो सब कुछ छोड़-छाड़कर धर्म की राह पर आगे बढ़ गए। टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार भी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं। नुपुर अलंकार टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं और अपने करियर में उन्होंने करीब 157 टीवी शोज में काम किया। कभी…

Read More

बलरामपुर- मार खा रहे दोनों युवक पर बकरी चोरी का आरोप है, ग्रामीणों ने पकड़कर बेदम पिटाई कर दी है। दोनों को वाड्रफनगर CHC में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों पास के ही गांव के रहने वाले हैं। चलगली थाना के बड़का गांव की घटना है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। CG: देवभोग में टीआई फैजुल होदा साह का ‘ऑपरेशन सफाया’ — अपराधियों में दहशत, जनता में भरोसा, 53 पंचायत में अपराध नेटवर्क ध्वस्त

Read More

बलौदाबाजार- जिला अस्पताल परिसर एक बार फिर उपद्रवी तत्वों की हरकतों से दहशत में आ गया. बीती रात करीब 9 बजे अस्पताल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और झूमाझटकी हुई, जिसके दौरान सिरफुटौव्वल तक की नौबत आ गई. अचानक बिगड़े हालात से नर्सिंग स्टाफ, अन्य कर्मचारी और भर्ती मरीजों के परिजन घबरा गए. घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी. पर्याप्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया. इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. CG News:…

Read More

बिलासपुर- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल द्वारा ईडी की गिरफ्तारी को लेकर दायर याचिका पर आज हाईकोर्ट में जस्टिस अरविंद वर्मा के सिंगल बेंच में सुनवाई हुई. ईडी की ओर से जवाब देने के लिए समय मांगा गया, जिसके बाद अगले दो हफ्तों के लिए सुनवाई टल गई. CG: बीजापुर में 2 जवान घायल, गंगालूर जंगल में मुठभेड़ जारी बता दें कि ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 18 जुलाई को भिलाई 3 स्थित बघेल निवास से चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था. चैतन्य बघेल ने गिरफ्तारी…

Read More

बीजापुर- जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवान जख्मी हो गए हैं, जिन्हें एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। पुलिस अफसरों ने बताया कि दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। नक्सलियों को भी नुकसान होने की संभावना है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 11 अगस्त (सोमवार) को जवानों को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था।…

Read More