कृष्णा दीवान
धमतरी(गंगा प्रकाश)। जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 26,160 रुपये नगद, मोबाइल फोन और सट्टा सामग्री जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने विशेष सट्टा विरोधी अभियान चलाते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा संचालित करते तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
क्या ग्राम पंचायतों को सरकारी जंगल भूमि बेचने का लाइसेंस मिल गया है?
पहली कार्रवाई श्रीराम नगर स्थित सेन समाज भवन के पीछे की गई, जहां ललित मिश्रा (29 वर्ष) को सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। उसके पास से नगदी, मोबाइल और सट्टा पर्चियां जब्त की गईं।

दूसरी कार्रवाई बस स्टैंड के सामने हुई, जहां पारस प्रसाद पाठक (28 वर्ष) सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से नगदी, मोबाइल और सट्टा सामग्री बरामद की।
तीसरी कार्रवाई आमातालाब रोड स्थित यादव भवन के पास की गई, जहां श्रीकांत पटेल (30 वर्ष) को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया। उसके पास से भी नगदी, मोबाइल और सट्टा पर्चियां जब्त की गईं।
कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाईः 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।




