भूषण सेठिया
जगदलपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। ललितपुर के पास हुई इस दुर्घटना में उनके पैर और कमर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

49 लाख के इनामी 8 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 5 महिला नक्सली भी शामिल

मिली जानकारी के अनुसार किरण देव परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ललितपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर काफी तेज थी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और किरण देव घायल हो गए।

देवभोग सीएचसी बना सुरक्षित मातृत्व का भरोसेमंद केंद्र

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचा और तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और उपचार जारी है।

इधर, हादसे की खबर सामने आते ही छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता फैल गई। सभी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version