ब्रेकिंग न्यूज़ – ऑनलाइन गेम में लाखों हारने वाला चेन स्नैचर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल समेत 76 हजार का सामान जब्त

 

राजिम (गंगा प्रकाश)।ऑनलाइन गेम में लाखों हारने वाला चेन स्नैचर गिरफ्तार : गरियाबंद जिले के राजिम से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपी महज 19 साल का युवक निकला, जिसने ऑनलाइन गेम में हजारों रुपये हारने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की चेन, बाइक और मोबाइल समेत कुल 76 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 21 जून 2025 को राजिम के सुंदरलाल शर्मा चौक स्थित ओम ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। दुकान संचालक प्रभात सोनी ने थाना राजिम पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक अज्ञात युवक दुकान में ग्राहक बनकर आया और सोने की चेन दिखाने की बात कहकर 4.250 ग्राम वजन की चेन, जिसकी कीमत करीब 41 हजार रुपये थी, लेकर चुपचाप फरार हो गया।

CG : मंदिर की मूर्तियों पर ‘खून का तिलक’ – गरियाबंद के राजिम थाना क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार, गांव में सनसनी https://gangaprakash.com/?p=77195

रिपोर्ट मिलते ही थाना राजिम में अपराध क्रमांक 329(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर निरीक्षक अमृत साहू के नेतृत्व में टीम बनाई गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया।

कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?

घटना के बाद पुलिस लगातार अज्ञात आरोपी की पहचान में जुटी थी। इसी दौरान दिनांक 29 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी हितेश ओग्रे पिता कुमरमणी ओग्रे (उम्र 19 वर्ष, जाति सतनामी, निवासी खपरीडिह, थाना सराईपाली, जिला महासमुंद) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ऑनलाइन गेम ने बना दिया चोर

पूछताछ में आरोपी हितेश ओग्रे ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी हो चुका था और गेम में हजारों रुपये हार गया। इसके अलावा दोस्तों से उधारी भी बढ़ गई थी। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में उसने चोरी करने की योजना बनाई।

  • पहला कदम – बाइक चोरी

दिनांक 19.06.2025 को वह घर से परीक्षा दिलाने की बात कहकर निकला और अभनपुर हॉस्पिटल के पास से Hero Honda Splendor बाइक (CG-07-BQ-0508) चोरी कर ली। बाइक चोरी के बाद उसने चरामा, नगरी, गरियाबंद और राजिम के ज्वेलरी दुकानों की रेकी शुरू की।

  • चरामा, नगरी और गरियाबंद में असफल रहा, फिर राजिम में दी वारदात को अंजाम

चरामा में दुकानों की रेकी के बाद भी चोरी करने में असफल रहने पर वह नगरी गया। नगरी से गरियाबंद पहुंचा और वहां भी कई दुकानों का जायजा लिया लेकिन सफल नहीं हुआ। आखिरकार 21 जून को राजिम में ओम ज्वेलरी दुकान में घुसकर सोने की चेन चुरा ली और मौके से फरार हो गया।

स्पीड दौड़ा रहे चालक ने घर में घुसा दी कार, 4 लोग घायल https://gangaprakash.com/?p=77184

गिरफ्तारी के समय बरामद सामग्री –

  • ✔️ 4.250 ग्राम सोने की चेन (कीमत – ₹41,000)
  • ✔️ चोरी की Hero Honda Splendor बाइक (कीमत – ₹25,000)
  • ✔️ मोबाइल फोन (कीमत – ₹10,000)
  • 🔻 कुल जुमला – ₹76,000

पुलिस ने क्यों जोड़ी नई धारा?

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार करने और मोटरसाइकिल चोरी का मामला भी सामने आने पर धारा 331(3) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

थाना राजिम व साइबर टीम की विशेष भूमिका

पूरे प्रकरण में थाना राजिम के प्रभारी निरीक्षक अमृत साहू के नेतृत्व में गठित टीम और साइबर सेल की सक्रियता सराहनीय रही। मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग और लगातार निगरानी के कारण महज 8 दिनों में ही इस चोरी की गुत्थी सुलझा ली गई।

पुलिस की अपील – ऑनलाइन गेम से रहें सावधान

इस घटना के बाद पुलिस ने आम नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की है कि ऑनलाइन गेम की लत अपराध की ओर धकेल सकती है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों व युवाओं की गतिविधियों पर नजर रखें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version