गरियाबंद पुलिस ने रक्षाबंधन पर जारी किया भावनात्मक जागरूकता वीडियो, बहन ने भाई से लिया सुरक्षित लौटने का संकल्प

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गरियाबंद पुलिस ने भाई-बहन के अटूट प्रेम को यातायात सुरक्षा और साइबर जागरूकता से जोड़ते हुए एक भावनात्मक संदेश दिया है। पुलिस द्वारा जारी विशेष जागरूकता वीडियो में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ उसकी सुरक्षित जिंदगी का वादा भी लेती नजर आती है। वीडियो का संदेश है कि भाई की रक्षा सिर्फ राखी के धागे से नहीं, बल्कि हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने से भी होती है।
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में यातायात सुरक्षा और साइबर अपराधों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षाबंधन के अवसर पर तैयार किए गए इस विशेष लघु वीडियो में पारिवारिक भावनाओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

पहले हेलमेट पहनो, फिर मुझे कॉलेज छोड़ना

वीडियो की कहानी भाई-बहन के सामान्य पारिवारिक संवाद से शुरू होती है। भाई अपनी बहन को कॉलेज छोड़ने की बात कहता है, लेकिन बाइक पर बैठने से पहले बहन उससे हेलमेट पहनने की बात कहती है। बहन भाई को समझाती है कि हेलमेट पुलिस के डर या चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

राखी की खुशियां मातम में बदलीं, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

बहन की चिंता में भाई के प्रति प्रेम और उसकी सुरक्षित जिंदगी की कामना साफ दिखाई देती है। भाई भी बहन की बात मानते हुए हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने का संकल्प लेता है। वीडियो में पिता और उनके दोनों बच्चों के बीच के भावनात्मक संबंधों को भी दिखाया गया है। पारिवारिक दृश्यों के बीच सुरक्षा का संदेश इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि यह लोगों को भावुक करने के साथ-साथ यातायात नियमों के प्रति गंभीर होने का संदेश देता है।

कलाकारों ने निभाई अहम भूमिका

गरियाबंद पुलिस के इस जागरूकता वीडियो में सीजी मूवी, बॉलीवुड और वेब सीरीज से जुड़े अभिनेता अमन तिवारी उर्फ बॉबी ने भाई की भूमिका निभाई है। वहीं चर्चित इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर कनक लता सिंह ने बहन का किरदार निभाया है। पिता की भूमिका अभिनेता वसीम खान ने निभाई है। वीडियो का निर्देशन हेमंत तिवारी राहुल ने किया है।

कलाकारों के भावनात्मक अभिनय और कहानी के जरिए पुलिस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई की सुरक्षा और लंबी उम्र की कामना का भी पर्व है।

राखी के साथ हेलमेट भी जरूरी

गरियाबंद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रक्षाबंधन पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लें। दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, कार में सीट बेल्ट लगाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल और अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

पुलिस का संदेश है—सुरक्षित भाई, खुशहाल परिवार। सुरक्षित आज, बेहतर कल।

डिजिटल दुनिया में भी सतर्क रहने की अपील

जागरूकता वीडियो में सड़क सुरक्षा के साथ साइबर सुरक्षा को भी शामिल किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से मजबूत पासवर्ड रखने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की है।
पुलिस का कहना है कि जिस तरह सड़क पर थोड़ी सी सावधानी किसी व्यक्ति की जिंदगी बचा सकती है, उसी तरह डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी सतर्कता साइबर ठगी से बचा सकती है। इसलिए नागरिकों को यातायात सुरक्षा के साथ साइबर सुरक्षा को भी अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाना चाहिए।

एसपी सिरमौर ने कहा—सुरक्षा ही सच्चा प्यार

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है। गरियाबंद पुलिस का प्रयास है कि यह प्रेम केवल राखी बांधने तक सीमित न रहे, बल्कि हर भाई की सुरक्षित जिंदगी तक पहुंचे। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और यातायात नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की आदत का हिस्सा होना चाहिए।

राखी के साथ मिला साइबर ठगी से बचाव का रक्षा सूत्र

उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया में भी साइबर सुरक्षा को लेकर प्रत्येक नागरिक को जागरूक और सतर्क रहना जरूरी है। एक छोटी सी सावधानी किसी परिवार को बड़ी दुर्घटना या साइबर ठगी से बचा सकती है। गरियाबंद पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित यातायात और साइबर सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी बनाने की अपील की है।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version