डोंगरीगुड़ा बूथ क्रमांक 43 में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क, भरवाए गए फार्म
ओम प्रकाश रजक
करपावंड (गंगा प्रकाश)। स्मार्ट मीटर एवं बढ़ती बिजली दरों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करपावंड द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करपावंड के अध्यक्ष सोनाधर बघेल के नेतृत्व में करपावंड मंडल के डोंगरीगुड़ा स्थित बूथ क्रमांक 43 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर आमजन से संपर्क किया और उनकी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित फार्म भरवाए।
👉 जरूर पढ़ें: जब निकले बप्पा तो थम गईं निगाहें… जयकारों से गूंज उठा बकावंड
अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्मार्ट मीटर से जुड़ी अपनी आपत्तियां दर्ज कराने तथा बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए बिजली दरों में राहत देने की आवश्यकता है।

कांग्रेस की ओर से स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग उठाई गई। अभियान के दौरान ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और मांगों के समर्थन में फार्म भरवाए गए।
👉 जरूर पढ़ें: बाढ़ के बीच बीमारी ने बढ़ाई चिंता, राहत शिविरों में पहुंची स्वास्थ्य टीम
इस अवसर पर पूर्व सरपंच एवं किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गणेश भारती, ब्लॉक सचिव गनपत नेताम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनअभियान आगे भी जारी रहेगा।





