आरंग : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाने से मौत की बात समाने आई है. आरंग पुलिस मृतका के पति देवसिंग को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पूरा मामला ग्राम पारागांव का है.

दरअसल 12 जून 2025 को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरंग पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार किया है. आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि 12 जून 2025 को ग्राम पारागांव निवासी कुमारी बाई निषाद (उम्र 27 वर्ष) की मौत हो गई थी. उसके पति देवसिंग निषाद ने पुलिस को बताया था कि सुबह करीब 4 बजे उसकी पत्नी सोते हुए मृत अवस्था में पाई गई. पंचनामा के दौरान मृतिका के बाएं कान से खून निकला था और सीना फूला हुआ था. मृतिका कुमारी बाई निषाद के परिजनों ने मौत पर संदेह जताया था. पति देवसिंग निषाद से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसका बयान भी संदेहास्पद था.

चरित्र पर शंका कर मारपीट करता था पति

आरंग पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाने से मौत की बात सामने आई. इसके बाद आरंग पुलिस ने पति देवसिंग को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पति देवसिंग निषाद अपनी पत्नी मृतिका कुमारी बाई निषाद के चरित्र पर शंका करता था और उसके साथ आए दिन मारपीट करता था. उसके बाद पति उसको मायके छोड़ देता था. मायके वाले मृतिका को समझाकर वापस ससुराल छोड़ देते थे.

मृतिका ने मां को बताया था – पति से जान को है खतरा

जांच में ये बात भी सामने आई है कि कुछ समय पहले पति द्वारा चरित्र शंका पर प्रताड़ित करने से हताश होकर मृतिका ने कीटनाशक दवा पीकर जान देने की कोशिश की थी. इस दौरान समाज वालों ने मीटिंग करके आपसी समझौता करवाया था. घटना के 10 – 15 दिन पहले मृतिका कुमारी बाई निषाद अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चंपारण आई थी और अपने मां को पति देवसिंग निषाद से जान का खतरा होना बताया था. मायके वालों ने पति देवसिंग निषाद को एक बार फिर समझाया और मृतिका कुमारी बाई निषाद को पुनः उसके ससुराल पारागांव भेज दिया. इसके बाद 12 जून 2025 को मृतिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जांच में आरंग पुलिस को जो सबूत मिले हैं उसके आधार पति देवसिंग निषाद को गिरफ्तार किया गया है और रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है.

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version