CG Heroin Trafficking :  रायपुर। राजधानी रायपुर की आमानाका पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ट्रक में नशीली हेरोइन छिपाकर बेचने की फिराक में थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर ट्रक के जरिए हेरोइन की डिलीवरी करने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें छिपाकर रखी गई 34.60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों हरदीप कुमार और मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

Vaibhav Suryavanshi Team India : युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में धमाकेदार एंट्री, प्रदर्शन पर सबकी नज़रें

पूछताछ में दोनों ने खुद को पंजाब के तरणतारण जिले का निवासी बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन के साथ एक तौल मशीन, दो मोबाइल फोन और ट्रेलर वाहन भी जब्त किया है। जब्त नशे की कीमत बाजार में करीब 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

आमानाका थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में नशे के सौदागरों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version