Bijapur Boat Accident Update , बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। 18 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक ही परिवार की मां और दुधमुंही बेटी का शव बरामद कर लिया गया है। मां का शव बच्ची के साथ टॉवेल से बंधा मिला, जिसे देखकर रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

T20 World Cup 2026 : Rinku Singh ने धोनी की बराबरी कर फिनिशिंग की नई मिसाल कायम की

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा 21 जनवरी की शाम करीब 5 बजे भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उसपरी झिल्ली घाट पर हुआ। इंद्रावती नदी पार स्थित बोड़गा गांव के रहने वाले एक ही परिवार के लोग बाजार से खरीदारी कर नाव के जरिए अपने गांव लौट रहे थे। नाव में कुल 5 लोग सवार थे।

तेज बहाव बना काल

घटना के समय इंद्रावती नदी में पानी का बहाव काफी तेज बताया जा रहा है। नाव पलटते ही सभी लोग नदी में गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव की कोशिश शुरू की। इसी दौरान एक महिला को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी लोग तेज धारा में बह गए।

18 घंटे बाद मिला दर्दनाक मंजर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद मां और उसकी दुधमुंही बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मां ने बच्ची को बचाने के लिए उसे टॉवेल से अपने शरीर से बांध रखा था, लेकिन तेज बहाव के आगे वह भी बेबस हो गई।

पिता और बच्चे की तलाश जारी

रेस्क्यू टीम अब भी लापता पिता और एक अन्य बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। नदी में कई किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन ने गोताखोरों की मदद भी ली है और आसपास के घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version