विधायक रोहित साहू अपने गांव सेम्हरतरा-पीपरछेड़ी में मनाएंगे तीजा पर्व, करु भात से लेकर पंडवानी-कीर्तन और ग्राम नारी सम्मान तक होंगे खास आयोजन

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। तीजा पर्व को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और महिला सम्मान से जोड़ते हुए ग्राम पंचायत सेम्हरतरा एवं आश्रित ग्राम पीपरछेड़ी में इस बार विशेष आयोजन किया जा रहा है। सृजन युवा समिति एवं नवचेतना युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में खेलकूद, बौद्धिक प्रतियोगिता, प्रश्नमंच, सामूहिक करु भात, पंडवानी, कीर्तन के साथ गांव की प्रतिभाशाली बेटियों एवं बहनों का “ग्राम नारी सम्मान” किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू अपने ग्राम सेम्हरतरा-पीपरछेड़ी पहुंचकर ग्रामीणों एवं युवाओं के साथ तीजा पर्व मनाएंगे। 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत भवन सेम्हरतरा में विधायक के करकमलों से भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा।

👉 जरूर पढ़ें:माओवाद मुक्त क्षेत्र में ग्रामीणों की नई आवाज, अब चाहिए सड़क और स्वास्थ्य सुविधा

इससे पहले दोपहर 12 बजे से सेम्हरतरा एवं पीपरछेड़ी में विभिन्न खेलकूद, बौद्धिक प्रतियोगिता एवं प्रश्नमंच का आयोजन किया जाएगा। भूमि पूजन के बाद विधायक रोहित साहू ग्रामीणों और युवाओं के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी सहभागिता करेंगे।

सामूहिक करु भात में जुटेगा पूरा गांव

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक ग्राम पीपरछेड़ी में होने वाला सामूहिक करु भात रहेगा। इसमें ग्रामीण परिवार एवं स्वजनों के साथ एकजुट होकर सामूहिक भोजन करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह पहल केवल पर्व मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव में सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास है।

मायके का नाम रोशन करने वाली बेटियों को मिलेगा सम्मान

तीजा पर्व के अवसर पर सेम्हरतरा की उन प्रतिभाशाली बेटियों एवं बहनों का विशेष “ग्राम नारी सम्मान” किया जाएगा, जिन्होंने विवाह के बाद अन्य स्थानों पर रहते हुए अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर मायके गांव का नाम गौरवान्वित किया है।

सम्मानित होने वालों में मालती साहू (व्याख्याता), लेखनी साहू (सहायक शिक्षक), ललिता साहू (व्यायाम शिक्षक), मिलेश्वरी साहू (जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, नवीन कन्या महाविद्यालय गरियाबंद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गरियाबंद), डॉ. विजया साहू (एसोसिएट प्रोफेसर, नेत्र विभाग, एम्स रायपुर), डॉ. जया साहू (एसोसिएट प्रोफेसर, ईएनटी विभाग, लखी राम अग्रवाल मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रायगढ़), लता साहू (फूड इंस्पेक्टर, दुर्ग), नीतू साहू एवं किरण साहू सहित पुलिस एवं नगर सेना में कार्यरत ग्राम की अन्य प्रतिभाशाली बहनें शामिल हैं।

आयोजकों का कहना है कि यह सम्मान गांव की बेटियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को शिक्षा, सेवा और अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

पंडवानी से लेकर कीर्तन तक बिखरेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा

रात्रि 8 बजे ग्राम पीपरछेड़ी में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात पंडवानी कलाकार लोक रंग बोरिद, फिंगेश्वर की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इसके बाद ग्राम पंचायत भवन सेम्हरतरा में प्रसिद्ध कीर्तनकार कामता प्रसाद कुरेरदादार, छुरा द्वारा भजन एवं कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति नंदिनी ओमकार साहू एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू करेंगी।

👉 जरूर पढ़ें:गुरुकुल से गांव तक बदलेगी तस्वीर… सिरकट्टी आश्रम में विकास की बड़ी सौगात, भूमिपूजन-लोकार्पण से बढ़ी उम्मीदें

सृजन युवा समिति एवं नवचेतना युवा मंच ने समस्त ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तीजा पर्व के इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम की तैयारियों में दोनों समितियों के युवा साथी जुटे हुए हैं।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version