रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा बदलाव हुआ है। रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का नया पता अब बदल गया है। राजधानी के सी-3 (C-3) बंगले में अब पुलिस कमिश्नर का कार्यालय संचालित होगा। आज यानी गुरुवार से पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने नए कार्यालय से विधिवत कामकाज संभाल लिया है।

गृहमंत्री के बंगले में अब पुलिसिंग का केंद्र

उल्लेखनीय है कि जिस सी-3 बंगले में अब पुलिस कमिश्नर कार्यालय शिफ्ट हुआ है, वह पहले गृहमंत्री विजय शर्मा का आधिकारिक निवास (बंगला) रहा है। गृहमंत्री द्वारा बंगला खाली किए जाने के बाद अब इसे राजधानी की पुलिसिंग के मुख्य केंद्र के रूप में तब्दील कर दिया गया है।

The Sound of World War : ईरान ने बंद की होर्मुज जलसंधि; जहाजों को फूंकने की धमकी, भारत समेत दुनिया पर तेल संकट गहराया

पुरानी जगह से क्यों हुई शिफ्टिंग?

इससे पहले तक रायपुर पुलिस कमिश्नर का कार्यालय पुराने राजस्व आयुक्त कार्यालय के भवन में अस्थाई रूप से संचालित किया जा रहा था। प्रशासनिक सुविधाओं और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से अब इसे नए और सर्वसुविधायुक्त परिसर में स्थानांतरित किया गया है।

कामकाज में आएगी तेजी

नए कार्यालय में शिफ्ट होने के बाद माना जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर प्रणाली के तहत होने वाले प्रशासनिक और कानून व्यवस्था से जुड़े कार्यों में और अधिक तेजी आएगी। डॉ. संजीव शुक्ला और उनकी टीम ने आज सुबह से ही नए ठिकाने पर अपनी फाइलें और जरूरी दस्तावेज शिफ्ट कर कार्य शुरू कर दिया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version