बलरामपुर- विकासखंड शंकरगढ़ के सामुदायिक अस्पताल में शराब के नशे में धुत शिक्षक ने हाईवोल्टेज ड्रामा का मामला सामने आया. परिजन के इलाज लिए साथ पहुंचे शिक्षक ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया. स्थिति इतनी बिगड़ी कि पुलिसकर्मी से भी वह गाली-गलौच करने लगा. परिजनों ने उसके हाथ-पैर बांधकर किसी तरह उसे काबू में किया.

CG: हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं को कल का आखिरी अल्टीमेटम मिला, पेश नहीं हुए तो संपत्ति होगी कुर्क

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक प्रमोद एक्का रेहड़ा हाई स्कूल में पदस्थ है. 15 अगस्त की दोपहर वह अपने बीमार परिजन और अन्य लोगों के साथ शंकरगढ़ सामुदायिक अस्पताल पहुंचा था. इस दौरान उसने शराब के नशे में अस्पताल परिसर में हंगामा किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी. स्थिति को संभालने के लिए परिजनों को मजबूरी में उसके हाथ-पैर बांधने पड़े. इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई और टीम मौके पर पहुंच गई.

आरोपी ने पुलिसकर्मी से भी गाली-गलौच की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धाराएं 296, 351(2), 115(2), 132, 221, 324(3), लोक संपत्ति नुकसान अधिनियम 1984 की धारा 3, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2002 की धारा 36(च)(2) और चिकित्सा सेवक सुरक्षा अधिनियम 2010 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version