CG Vyapam Exam Calendar 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने वर्ष 2026 के लिए प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। अप्रैल से दिसंबर के बीच 25 से अधिक भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इस कैलेंडर से उम्मीदवारों को समय रहते तैयारी करने में मदद मिलेगी।

Naxalite surrender: नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका, 50 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

पहली परीक्षा 12 अप्रैल से शुरू
कैलेंडर के अनुसार, पहली परीक्षा 12 अप्रैल को होगी, जो फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती के लिए होगी। इसके बाद 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा और 26 अप्रैल को मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मई-जून में प्रवेश परीक्षाएं
मई महीने में कई प्रवेश परीक्षाएं होंगी—7 मई को PPT और प्री-MCA, 14 मई को PET और MSc नर्सिंग, 21 मई को PPHT और पोस्ट बेसिक नर्सिंग। वहीं 4 जून को प्री-D.El.Ed, 11 जून को प्री-B.Ed और B.Sc नर्सिंग, और 21 जून को PAT व PVPT आयोजित की जाएंगी। 28 जून को हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा होगी।

जुलाई से दिसंबर तक भर्ती परीक्षाएं

  • 5 जुलाई – सहकारिता विभाग उपअंकेक्षक

  • 12 जुलाई – गृह विभाग सहायक उप निरीक्षक

  • 19 जुलाई – नगर सेना फायरमैन

  • 26 जुलाई – पर्यावरण विभाग प्रयोगशाला परिचारक

  • 2 अगस्त – जल संसाधन विभाग अनुरेखक (सिविल)

  • 30 अगस्त – स्वास्थ्य विभाग ओटी टेक्निशियन


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version