CG Weather Update : रायपुर। उत्तर भारत की ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से छत्तीसगढ़ में तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। 28 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। इसके बाद ठंड में हल्की कमी देखने को मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा के अनुसार, उत्तर से चल रही बर्फीली हवा के कारण प्रदेशभर में सर्दी का प्रकोप बढ़ने वाला है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी, जो 27 और 28 नवंबर को सबसे ज्यादा होगी। 28 नवंबर के बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
26 Nov 2025 Rashifal: बुधवार के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा,पढ़ें दैनिक राशिफल
अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान अंबिकापुर रहा, जहां 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान और गिर सकता है।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। यहां तापमान 16°C से 30°C के बीच रह सकता है। दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन सुबह-शाम ठंडक बढ़ेगी।
हवा की दिशा में बदलाव से लौटेगी सर्दी
प्रदेश में हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों में सर्दी और तेज होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी रखने की सलाह दी है।
There is no ads to display, Please add some


