Chhattisgarh Crime News बस्तर, 5 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में दो साल पहले हुए तांत्रिक हत्याकांड (Taantrik Hatya Kand) में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जादू-टोने के शक में एक सिरहा की पीट-पीटकर हत्या करने वाले छह आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, सभी आरोपियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है। यह मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था।

Rohit Tomar : रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर को नहीं मिली राहत

 कोर्ट ने सुनाया फैसला

इस मामले की सुनवाई प्रधान सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े की अदालत में हुई। उन्होंने हत्या के दोषी पाए गए सभी छह आरोपियों को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा सुनाई है। इसके अलावा अन्य धाराओं में 5 वर्ष, 1 वर्ष और 6-6 महीने के कठोर कारावास की सजा भी दी गई है।
सभी धाराओं में 100-100 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड का भुगतान न करने पर प्रत्येक धारा के लिए 1-1 महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

क्या है पूरा मामला?

करीब दो साल पहले बामन पोयाम नामक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद गांव के कुछ लोगों ने यह मान लिया कि यह जादू-टोने का परिणाम है।
इसके बाद गांव के छह लोगों – मिट्टू पोयाम, सुखराम पोयाम, बुधराम पोयाम, सन्नू पोयाम, बुधराम पोयाम और सोमडू पोयाम – ने गांव के सिरहा (तांत्रिक) हिड़मो पोयाम पर जादू-टोने का आरोप लगाकर निर्ममता से पिटाई कर दी।

पीटाई इतनी बर्बर थी कि हिड़मो पोयाम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान जब रामसुख मुचाकी और उसकी मां बुधो मुचाकी बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें भी बेहरहमी से पीटा। बाद में आरोपियों ने हिड़मो पोयाम के शव को खेत में फेंक दिया था।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version