Chhattisgarh Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल के पहले हफ्ते में ठंड ने एक बार फिर अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

Chhattisgarh Weather Update

अगले तीन दिन चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है, जिससे सुबह के समय दृश्यता कम रहने और आवागमन में परेशानी होने की आशंका है।

Chhattisgarh Weather Update

पिछले 24 घंटे में तापमान का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।
अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा—

Chhattisgarh Weather Update

पेंड्रा: 6.8 डिग्री सेल्सियस

रायपुर: 12.1 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर: 12.6 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर: 12.9 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने की चेतावनी दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनें, जरूरत पड़ने पर अलाव का सहारा लें। वहीं वाहन चालकों को कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का उपयोग करने की हिदायत दी गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version