रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल के समग्र विकास को लेकर आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के समन्वित मॉडल को मजबूती देना रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बस्तर में स्थायी शांति और तेज विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाना जरूरी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरस्थ वनांचलों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए और विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि धरातल पर प्रभावी बदलाव नजर आए।
बैठक में बस्तर संभाग में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सुरक्षा
There is no ads to display, Please add some
