कृष्णा दीवान
धमतरी (गंगा प्रकाश)। तहसील नगरी के आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा 70वीं वार्षिक महासभा एवं महाधिवेशन 2026 का आयोजन 11 अप्रैल को गौरव ग्राम गट्टासिल्ली स्थित पुराने मंडी प्रांगण एवं रीपा भवन में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।

महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विशेष आमंत्रण दिया गया है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर आमंत्रण सौंपा। इसके साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया।
जुआ-सट्टा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, 26 हजार से अधिक नगदी जब्त
तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड समाज नगरी एवं आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के चेयरमेन विकास मरकाम के नेतृत्व में यह आमंत्रण दिया गया, जिसे मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव, महासचिव नरेश छेदैया, कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव, गट्टासिल्ली अध्यक्ष सियाराम नेताम, युवा प्रभाग अध्यक्ष संजय मरकाम सहित अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।
क्या ग्राम पंचायतों को सरकारी जंगल भूमि बेचने का लाइसेंस मिल गया है?
समाज पदाधिकारियों ने बताया कि महासभा में सामाजिक एकता, परंपराओं के संरक्षण और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिससे समाज की परंपराओं और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

There is no ads to display, Please add some


