किराना एवं सराफा व्यापारियों से किया संवाद, ग्राहकों की समस्याएं सुनीं

छुरा (गंगा प्रकाश)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार छुरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन एवं जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के किराना एवं सराफा व्यापारियों से मुलाकात कर बढ़ती महंगाई और आम जनता की समस्याओं को लेकर संवाद किया।


कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में पहुंचकर व्यापारियों और ग्राहकों से खाद्य सामग्री, रसोई गैस, दाल, खाद्य तेल सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के प्रभाव पर चर्चा की। इस दौरान आम लोगों ने घरेलू बजट बिगड़ने और आवश्यक वस्तुओं की खरीद में आ रही परेशानियों को साझा किया। वहीं व्यापारियों ने भी ग्राहकों की घटती क्रय क्षमता और कारोबार में आई मंदी को लेकर चिंता जताई।

मानवता की मिसाल: कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने सड़क हादसे के घायलों को खुद पहुंचाया अस्पताल

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा के महामंत्री हरीश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की सबसे अधिक मार मध्यम वर्ग, गरीब परिवारों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को लेकर लगातार सड़क पर संघर्ष कर रही है और आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं नगर पंचायत छुरा के पार्षद सलीम मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील का असर सराफा व्यापारियों पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि सराफा व्यापारियों ने संवाद के दौरान कारोबार ठप पड़ने और बोहनी तक मुश्किल होने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय आम लोगों और व्यापारियों को परेशान कर रही है।

महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष मंजू ध्रुव ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने महिलाओं और गृहिणियों की सबसे ज्यादा चिंता बढ़ा दी है। रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो गया है और गरीब परिवारों को दो वक्त का भोजन जुटाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार सड़क पर संघर्ष कर रही है और महंगाई के खिलाफ यह जनआंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

IGKV दीक्षांत समारोह में गरियाबंद के सौरभ देवांगन को पीएचडी की उपाधि

अभियान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माहेश्वरी शाह, अब्दुल समद खान, यशपेंद्र शाह, भानुप्रताप वर्मा, नीलकंठ ठाकुर, राजकुमारी सोनी, थानुराम तारक, सुखबती टांडे, अशोक दीक्षित, श्वेता चंद्राकर, लक्ष्मी ठाकुर, गुंजा ठाकुर, देश बाई ध्रुव, समीम खान, रामजी दीवान, पंचराम टंडन, अखिल चौबे, संदीप सोनी, विकास दुबे, अल्ताफ खान, वीरेंद्र निर्मलकर, रियाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version