भूषण सेठिया /दंतेवाड़ा 

Oplus_131072

चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों और इसके चलते आम जनता पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के अध्यक्ष नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष में एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” आयोजित किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष शकील रिज़वी ने कहा आज की तारीख में आम जनता के साथ ही महंगाई को लेकर हर कोई परेशान और त्रस्त है. भाजपा की केंद्र और राज्य में सरकार के साथ ही जिला,नगर में भी भाजपा की सरकार है. बावजूद इसके महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है।पहले से लोग पेट्रोल डीजल बिजली बिल से परेशान हैं. अब राशन सामान के दाम भी महंगे हो गए हैं.चावल,तेल, शक्कर, गेहूं, दाल और प्याज के दाम भी बढ़ा दिए हैं. अब लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया है. रोजगार के अवसर नहीं है. महंगाई दिनों दिन बढ़ रही है. लोगों की तनख्वाह नहीं बढ़ रही है. बढ़ी हुई महंगाई को लेकर कांग्रेस दिल्ली से लेकर रायपुर तक लड़ाई लड़ रही है। पूर्व विधायक देवती महेंद्र कर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता को महंगाई से राहत देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। आवश्यक खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। चीनी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आयोजित यह सत्याग्रह जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कांग्रेस का प्रयास है।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कमलोचन सेठिया,जिला महामंत्री मनीष भट्टाचार्य, जिला महामंत्री विवेक देवांगन, जिला महामंत्री अजय मरकाम,जिला महामंत्री जया कश्यप,जिला महामंत्री रविश सुराना,जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, आदिवासी प्रदेश कांग्रेस महासचिव विमल सलाम महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रा शर्मा, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष शंकर कुंजाम, सेवादल अध्यक्ष बुधनी बघेल, जिला कांग्रेस सचिव गौरव गुप्ता,जिला कांग्रेस सचिव जीतेन्द्र कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा शोरी, पार्षद राधा नाग,अमित कश्यप,रिंकी बेंजाम,राधा साहू,मुन्ना खान, टी.जी स्वामी,राजेश चौरे, ऋषभ सुराना अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version