Dental College Mess , राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सुंदरा गांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज से एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर में संचालित छात्रावास मेस में परोसे गए भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना 7 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जब छात्र रोज की तरह डिनर के लिए स्टूडेंट मेस पहुंचे थे।

Bilaspur High Court : हेड मास्टर से लेक्चरर पदोन्नति विवाद में हाईकोर्ट ने 22 दिसंबर 2025 की डीपीसी पर रोक लगाई

जानकारी के अनुसार, जैसे ही एक छात्र ने अपनी थाली में परोसा गया खाना खाना शुरू किया, तभी उसे भोजन में कुछ असामान्य दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर थाली में मरा हुआ मेंढक पड़ा मिला। यह दृश्य देखते ही छात्र सन्न रह गया और तुरंत अन्य छात्रों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मेस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई छात्रों को उल्टी व मतली जैसी शिकायतें होने लगीं।

छात्रों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार मेस के खाने में गंदगी, कीड़े और बदबू आने की शिकायतें की जा चुकी हैं। छात्रों ने बताया कि चावल में इल्ली (कीड़े) मिलने, सब्जियों की खराब गुणवत्ता और सड़े हुए अनाज के उपयोग की बातें पहले भी सामने आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, भजिए बनाने के लिए खराब और बदबूदार बेसन का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे खाने की गुणवत्ता और स्वास्थ्य मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब छात्रों ने मेस के स्टोर की जांच की। आरोप है कि वहां कई खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट की पाई गईं, जिनका उपयोग नियमित रूप से भोजन तैयार करने में किया जा रहा था। इससे छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version