19 छात्राओं ने लगाया शिक्षकों पर शोषण का आरोप
एसडीएम व शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट पर एक्शन 
सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड प्रतापपुर शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सोनगरा शासकीय स्कूल से छात्राओं ने शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाया है जहा स्कूल के 19 छात्राओं द्वारा शिक्षकों पर शोषण करने का आरोप लगाया है जिस पर प्रतापपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी ललिता भगत और शिक्षा विभाग द्वारा जांच टीम बनाकर घटना का जांच किया गया था जिस पर आरोप सही पाया गया. जिस पर आरोपित शिक्षकों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है .वही घटना में सम्मिलित शिक्षक फरार बताए जा रहे है इनकी तलाश में स्थानीय भटगांव पुलिस प्रशासन लगी हुई है।
गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित
विकासखंड शिक्षा विभाग प्रतापपुर द्वारा संचालित शासकीय स्कूल के 19 छात्राओं द्वारा शिक्षकों पर शोषण का आरोप लगाने वही मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर यह घटना एक बार फिर गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है।
 
छात्राओं ने शिक्षकों पर अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप
शासकीय स्कूल सोनगरा में पढ़ने वाली 19 छात्राएं शिक्षकों पर हैवानियत का आरोप लगाया है। शिक्षकों द्वारा छात्राओं ने अश्लील हरकत, अश्लील बाते करना व कई तरह से छात्राओं को पढ़ाते समय छेड़छाड़ किया जाता था।
सोनगरा शासकीय स्कूल का है गंभीर मामला
गुरु शिष्य के सम्मानित रिश्ते को कलंकित करने का मामला सोनगरा स्कूल से आया है जहां के शिक्षक सुमन कुमार रवि द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील बातें और हरकत किया जाता था जिस हरकत से परेशान होकर स्कूल के छात्राओं द्वारा शिक्षा विभाग सहित उच्य अधिकारियों से शिकायत गई थी जिसके बाद शिक्षा विभाग और प्रतापपुर अनुविभागीय अधिकारी ललिता भगत द्वारा घटना को तत्काल संज्ञान में लेकर एक टीम गठित कर इस मामले की गंभीरता से जांच की गई जिसमें छात्राओं द्वारा लगाया गया मामला सही पाया गया। शिक्षा विभाग  द्वारा निलंबित किया गया.
महिला शिक्षक पर सहयोग करने का लगा आरोप
छात्राओं द्वारा आरोपित शिक्षक सुमन कुमार रवि सहित मामले को छुपाने का आरोप स्कूल के प्रभारी प्रधानपाठक अनीता बेक के ऊपर सहयोग करने का आरोप जांच टीम द्वारा पाया गया। सहयोगी महिला प्रभारी प्रधान पाठिका पर होगी कार्यवाही।
छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप और आरोप पर सम्मिलित शिक्षकों पर विभाग ने कार्यवाही करने के लिए पुलिस विभाग को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है वही पुलिस अब मामले में आरोप लगाने वाली 19 छात्राओं का बयान दर्ज कर रही है जबकि आरोपित दोनों शिक्षक फिलहाल फरार हैं .जिनका तलाश  स्थानीय भटगांव पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है. भटगांव पुलिस द्वारा एडिशनल एसपी संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में भटगांव पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता का धारा 74,75,79,8सीएच एल लगाकर विवेचना की जा रही . भटगांव टीआई जेएसकंवर द्वारा बताया गया कि अपराधियों की तलाश जारी है जल्द से जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा.बहरहाल विकासखंड शिक्षा विभाग द्वारा आरोपित दोनों  शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस विषय पर जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल ने कहा कि आरोपी शिक्षक और शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version