रायपुर : पटवारी से जबरिया वसूली मामले में पुलिस ने आरोपी हसन आबिदी को 3 दिन की रिमांड पर लिया है. पुलिस हसन आबिदी से पूछताछ करेगी, जिसमें कई खुलासे होने की उम्मीद है.
अवैध शराब बेचने वाले युवक को स्कूटी समेत पकड़ा, देसी शराब जब्त
इस मामले में रायपुर SSP लाल उमेद सिंह ने कहा, थाना टिकरापारा क्षेत्र से आरोपी हसन आबिदी को गिरफ्तार किया गया है. उसे जूडिशल डिमांड पर भेजा गया है. विवेचना के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं. इस मामले में पुलिस को हसन आबिदी से पूछताछ करना आवश्यक था इसलिए उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है.
रायपुर में IG-SSP की हाईलेवल मीटिंग: बढ़ते अपराध और विधानसभा सत्र की सुरक्षा पर हुई चर्चा
एसएसपी ने कहा, आरोपी ने पीएम आवास दिलाने के नाम पर भी ठगी की थी. इस घटना के अतिरिक्त और कौन-कौन से घटनाक्रम में आरोपी इंवॉल्व था, किससे उसकी मिलीभगत थी, कौन आरोपी को श्रेय देता था. पूरे मामले में आरोपी हसन आबिदी से पूछताछ की जाएगी.
There is no ads to display, Please add some



