गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।केशोडार HDFC बैंक-“परिवर्तन” समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम केशोडार में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस में स्थानीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हुए कबड्डी , रस्सी खींच, हांडी फोड़, कुर्सी दौड़ का खेल करवाया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम तांवरबाहरा, ग्राम केशोडार, ग्राम सड़ौली के महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। कबड्डी और रस्सी खींच खेल में ग्राम सड़ौली के महिला प्रतिभागियों ने बाजी मारी और कुर्सी दौड़ में ग्राम केशोडार के महिला प्रतिभागियों ने जीत दर्ज की । इस तरह के ग्रामीण परिवेश के खेलों में महिलाओं का भाग लेना समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के उद्देश्यों को सफल बनाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन क्रियान्वयन संस्था राष्ट्रीय महिला बाल और युवा विकास संस्थान (निवसीड) गरियाबंद के तत्वाधान में किया गया HDFC बैंक – “परिवर्तन” के अंतर्गत समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत 15 परियोजना ग्रामों में आजीविका वर्धन व आय में वृद्धि के लिये महिला समूहों को उद्यम विकास के माध्यम से सशक्तीकरण का कार्य निवसीड संस्था के द्वारा किया जा रहा हैl
राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में ग्राम केशोडार, तांवरबाहरा व सड़ौली के ग्राम विकास समिति एवं निवसीड संस्था से परियोजना प्रबंधक मलय कुमार साहू , विषय विशेषज्ञ दीप नारायण तिवारी, ग्राम संयोजक दानी राम साहू का योगदान सराहनीय रहा
HDFC बैंक-“परिवर्तन” समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम केशोडार में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
