रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अंबिकापुर, पेण्ड्रारोड, राजनांदगांव और दुर्ग में शीत लहर की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले 24 घंटे के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया है।

Bilaspur Train Accident : डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 12

मौसम के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान बताया जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर से लगातार ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में और गिरावट की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी:

  • उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर की संभावना।

  • खुले में सोने से बचें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

  • सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें।

राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और आसपास के इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। लोग सुबह के समय कोहरे और ठंडी हवाओं से परेशान दिख रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version