Juvenile delinquent absconding दुर्ग, छत्तीसगढ़: शहर के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह (Observation Home) की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। रविवार देर रात तीन अपचारी बालक (विधि से संघर्षरत बालक) संस्थान की 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। ये तीनों बालक गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त थे और न्यायालय के आदेश पर यहां रखे गए थे, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा: बस-डंपर टक्कर में 20 की मौत, कई घायल

संप्रेषण गृह की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने गंभीर मामलों में संलिप्त बालकों का 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग निकलना सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है।पुलिस ने बाल संप्रेषण गृह प्रशासन से घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है, जिससे यह पता चल सके कि घटना के समय ड्यूटी पर कौन तैनात था और सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया। यह संप्रेषण गृह पूर्व में भी बालकों के भागने, दुर्व्यवहार और अव्यवस्था के चलते विवादों में रहा है।आगे की कार्रवाई: पुलिस ने फरार बालकों के खिलाफ पहले से दर्ज अपराधों के अलावा, भागने का एक नया मामला दर्ज कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Train Accident: रेलवे ट्रेनिंग सेंटर के पास अनंत कुमार की मौत, बिलासपुर में शोक की लहर

पुलिस की जांच और सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। फरार बालकों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टास्क टीम गठित की है और इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है।एएसपी सुखनंदन राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बालक “विधि से संघर्षरत” श्रेणी के हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि फरार बालकों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार पतासाजी कर रही हैं।

बाहरी मदद की जांच भी जारी

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस फरारी में किसी बाहरी व्यक्ति की सहायता ली गई थी। साथ ही, बाल संप्रेषण गृह प्रशासन से इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version