गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता में भी गरियाबंद पुलिस लगातार संवेदनशील भूमिका निभा रही है। इसका एक सराहनीय उदाहरण मैनपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां पुलिस टीम ने एक महिला की गुम हुई चांदी की करधन को महज 20 मिनट के भीतर खोजकर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया।

जंगल में बन रही थी महुआ शराब, पुलिस ने 14 लीटर के साथ आरोपी को दबोचा

जानकारी के अनुसार गौरघाट निवासी श्रीमती डोगेश ध्रुव अपने घर लौट रही थीं। इस दौरान मैनपुर बस स्टैंड के पास उनकी चांदी की करधन कहीं गिरकर गुम हो गई। काफी देर तक स्वयं तलाश करने के बावजूद जब करधन का कोई पता नहीं चला तो वे परेशान होकर थाना मैनपुर पहुंचीं और पुलिस से सहायता की गुहार लगाई।

महिला की शिकायत सुनते ही थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक हरीश चंद ध्रुव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। इसके बाद उपनिरीक्षक दीप कुमार, प्रधान आरक्षक हरीश चंद ध्रुव एवं आरक्षक अमर लाल नागेश मौके पर पहुंचे और बस स्टैंड क्षेत्र में खोजबीन शुरू की।

पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की। लगातार प्रयासों के बाद मात्र 20 मिनट के भीतर गुम हुई चांदी की करधन बरामद कर ली गई। इसके बाद थाना परिसर में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर करधन महिला को सुपुर्द कर दी गई।

अपनी मूल्यवान वस्तु इतनी जल्दी वापस मिलने से महिला और उनके परिजन बेहद खुश नजर आए। उन्होंने मैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

तहसील कार्यालय के सामने ही ‘मुरूम माफिया’ का खेल; 200 मीटर दूर चल रही खुदाई, अफसरों ने साधी चुप्पी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ऐसी संवेदनशील कार्यशैली आम जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करती है। मैनपुर पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version