रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें हर महीने उनका बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नई डिजिटल सेवा शुरू की है। इसके तहत बिजली बिल पीडीएफ फॉर्मेट में भेजा जाएगा, जिसे उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी निकाल सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि व्हाट्सएप पर मिलने वाले बिल मैसेज में ही एक क्लिक पर ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए अलग-अलग वेबसाइट या एप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और भुगतान प्रक्रिया तेज व आसान हो जाएगी। प्रदेश में कुल 65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 40 लाख के मोबाइल नंबर कंपनी में रजिस्टर्ड हैं। इनमें लगभग 30 लाख उपभोक्ता व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। कंपनी चरणबद्ध तरीके से इन उपभोक्ताओं तक व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल भेजेगी। फ्रॉड से बचाने के लिए बिजली बिल का मैसेज कंपनी की आधिकारिक और वेरीफाइड व्हाट्सएप आईडी से भेजा जाएगा, जिस पर ब्लू टिक रहेगा। इसके साथ ही आधिकारिक मोबाइल नंबर 942555-1912 भी दर्ज होगा, ताकि उपभोक्ता किसी भी फर्जी संदेश से सतर्क रह सकें। कंपनी के अनुसार, जैसे ही मीटर रीडिंग दर्ज की जाएगी, उपभोक्ता को तुरंत व्हाट्सएप पर पूरा डिटेल बिल पीडीएफ के रूप में मिल जाएगा। यह सुविधा हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी, जिसके लिए उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ एप में अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं का व्हाट्सएप नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, वे टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर या ‘मोर बिजली’ एप के जरिए अपना नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 10 अंकों का बीपी नंबर और अंतिम बिल भुगतान की जानकारी देनी होगी। कंपनी प्रबंधन ने सभी उपभोक्ताओं से इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ में अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल: एक क्लिक में होगा भुगतान; ब्लूटिक आईडी से आएगा मैसेज
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



