PM Kisan Samman Nidhi :  रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को आज एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देशभर के लाभार्थी किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस किस्त का लाभ प्रदेश के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों को मिलेगा, जिनके बैंक खातों में 494 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।

इधर, पीएम किसान सम्मान निधि के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन आज धमतरी में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल परिसर में दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

Bastar Naxal Operation : हिडमा और पत्नी समेत 6 नक्सली ढेर, दूसरी ओर CCM देवजी के 9 गार्ड सहित 31 माओवादी गिरफ्तार

780 बसाहटों को सड़क सुविधा से जोड़ने का शुभारंभ

राज्य स्तरीय समारोह के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचा विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4(क) के तहत राज्य में 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 2242 करोड़ रुपये की लागत से 2442 किलोमीटर लंबी 774 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

स्वसहायता समूहों को 286 करोड़ रुपये की सहायता

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत राज्य के 17,357 स्वसहायता समूहों को

  • चक्रीय निधि,

  • सामुदायिक निवेश निधि,

  • बैंक क्रेडिट लिंकिंग निधि

के रूप में कुल 286 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version