Police station incharge suspended कोरिया, 2 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सड़क हादसे के नाम पर की गई दो ग्रामीणों की हत्या की सच्चाई अब उजागर हो चुकी है। शुरुआती तौर पर जिसे पिकअप वाहन से हुआ एक्सीडेंट बताया गया था, वह दरअसल जमीन विवाद के चलते की गई सुनियोजित हत्या निकली।

Big game in PM Housing Scheme: पीएम आवास योजना में बड़ा खेल : पत्नी हेडमास्टर, फिर भी मिल गया आवास ! कांग्रेस नेता चित्रसेन डड़सेना ने किया खुलासा, जिला प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

हत्या को बताया गया हादसा

26 सितंबर की रात को सोनहत थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे सामान्य सड़क दुर्घटना मानते हुए केस दर्ज किया था। लेकिन मृतकों के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों के आरोपों के बाद जब मामले की गहराई से जांच हुई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

Lightning Strike : आकाशीय बिजली का कहर: महुआ पेड़ के नीचे खड़े दो चरवाहों की मौत

थाने में पहले ही की गई थी शिकायत

मृतक ग्रामीणों ने घटना से कुछ दिन पहले ही थाना प्रभारी को संभावित खतरे की जानकारी दी थी और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी, पर आरोप है कि थाना प्रभारी ने मामले को नजरअंदाज किया और कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों के हौसले और भी बढ़ गए और उन्होंने साजिश के तहत पिकअप चढ़ाकर दोनों की हत्या कर दी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version