Prisoner escapes from hospital अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ | 7 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी अस्पताल से फरार हो गया। घटना सोमवार दोपहर की है, जिसने जेल प्रशासन और पुलिस विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Rahul Dravid :गर्व से चौड़ा हुआ राहुल द्रविड़ का सीना, बेटा समित बना इस बड़ी टीम का कप्तान
कैदी ने बाथरूम के बहाने दिया चकमा
जानकारी के अनुसार, मुकेश कांत, जो कि हत्या के आरोप में अंबिकापुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था, उसकी तबीयत खराब होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह वह बाथरूम जाने के बहाने बाहर निकला और सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
RTO बेरियर पर बदमाशों का हमला, ड्राइवर और अधिकारी घायल
सुरक्षा में भारी चूक, पुलिस में हड़कंप
कैदी के भागने की खबर मिलते ही अस्पताल और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मणिपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद से फरार कैदी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है|



