Raipur Air Show 2025: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर के सेंध तालाब क्षेत्र में आयोजित एयर शो में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम द्वारा प्रदर्शित रोमांचक करतबों का आनंद लिया।

Mirzapur Train Accident : मिर्जापुर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ा हादसा, श्रद्धालु ट्रैक पार करते समय कालका मेल की चपेट में आए

आसमान में बिखरा तिरंगा, दिखा ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ फॉर्मेशन

कार्यक्रम के दौरान 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत दृश्य पेश किए। सूर्यकिरण टीम ने ‘तिरंगा’, ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी शानदार फॉर्मेशन बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने किया, जबकि छत्तीसगढ़ के गौरव स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल भी टीम का हिस्सा रहे। गौरव ने कहा कि, “अपने गृह राज्य में प्रदर्शन करना मेरे लिए गर्व का क्षण है।”

फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने दी लाइव कमेंट्री

कार्यक्रम के दौरान फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने हर एरियल मूवमेंट की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाई, जिससे शो का रोमांच और बढ़ गया।

5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम, फिर भी नहीं रुका उत्साह

शो शुरू होने से पहले तेलीबांधा से सेंध लेक तक करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। आम लोगों के साथ-साथ वीआईपी वाहनों को भी ट्रैफिक में फंसना पड़ा। वहीं एयरपोर्ट से सत्य साई हॉस्पिटल तक वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version