बस्तर(गंगा प्रकाश)। प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान अध्यापक छन्नू राम मण्डावी ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
छोटेदेवड़ा में कीचड़ से बेहाल ग्रामीण, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई मुश्किलें
शिक्षिका इंदुमती ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें रिश्तों की गरिमा बनाए रखने, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने तथा प्रेम और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है। उन्होंने बच्चों से मिल-जुलकर रहने का आह्वान किया।
वहीं खड़का-मधोता संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर ने विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालयों में आयोजित ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में संस्कार, आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति को समझने और उससे जुड़ने का अवसर मिलता है।
करपावंड थाने में एकल अभियान संच ने मनाया रक्षाबंधन पर्व
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
