डोंगरगाँव (गंगा प्रकाश)। थाना डोंगरगांव परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गया जब एक रेत से भरा हाईवा थाने परिसर में एक पुलिसकर्मी के बाईक को रौंदते हुए आहता को तोड़ दिया. घटना शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे की है, इस बड़ी घटना के दौरान थाने में एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित पूरा स्टॉफ मौके पर मौजूद थे लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.
इस मामले में थाना प्रभारी उपेन्द्र शाह ने बताया कि रेत से भरी ओव्हरलोडेड हाईवा और एक माजदा को एसडीएम की टीम ने पकडक़र थाने में सुरक्षार्थ रखवाया था. इस दौरान हाईवा क्रमांक सीजी07 बीजे 1126 का ड्रायवर अपनी गाड़ी को थाना परिसर में खड़ा कर एसडीएम कार्यालय की ओर जा रहा था कि तभी अचानक रेत से भरा ओव्हरलोडेड हाईवा लुडक़ते हुए थाने की ओर आने लगा और एक साईकिल व एक आरक्षक कौशल सुधाकर की मोटरसाईकिल क्रमांक सीजी 08 जेड ०३३१ को लगभग 50 मीटर तक रौंदते हुए सुरक्षा आहता को तोड़ दिया. बता दें कि घटना थाने के मुख्य व्दार के सामने का है जहाँ से थाना स्टॉफ और आमजनों का लगातार आवाजाही रहती है लेकिन इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ. तेज आवाज के साथ यह घटना इतना भयावह कि पूरा स्टॉफ थाने से बाहर आ गया और सन्न रह गये।
There is no ads to display, Please add some


