संयुक्त अभियान में 4-5 नाबालिग मुक्त, शिक्षा से जोड़ने की पहल तेज

जशपुरनगर (गंगा प्रकाश)। जशपुर जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ एक बड़ी और सराहनीय कार्रवाई सामने आई है। जशपुर नगर के ग्राम लोदाम में एक्सेस टू जस्टिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर मजदूरी में लगे लगभग 4 से 5 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये बच्चे कम उम्र में मजदूरी कार्य में संलग्न थे, जिससे उनकी शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इस संबंध में सूचना मिलने पर एक्सेस टू जस्टिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लोदाम थाना के टीआई के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हरदी में खेत बना ‘क्लासरूम’, किसानों ने सीखी जैविक खेती की नई पाठशाला

पुलिस और टीम के समन्वय से सफल अभियान –

रेस्क्यू अभियान में लोदाम थाना के टीआई का विशेष सहयोग रहा, जिसके चलते कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की जा सकी। बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनके परिजनों एवं संबंधित विभागों से संपर्क स्थापित किया गया। साथ ही उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में पहल की गई। एक्सेस टू जस्टिस टीम के संचालक डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, शिक्षा और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी और किसी भी प्रकार की बाल मजदूरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भक्ति, परंपरा और प्रेम का पर्व: गरियाबंद में वट सावित्री व्रत पर मंदिरों और वट वृक्षों के नीचे उमड़ी महिलाओं की भीड़

ग्रामीणों को किया गया जागरूक –

अभियान के दौरान गांव में जनजागरूकता भी की गई, जिसमें ग्रामीणों को बताया गया कि बाल मजदूरी एक दंडनीय अपराध है। बच्चों को काम में लगाने के बजाय उन्हें स्कूल भेजना समाज की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया। इस अभियान को सफल बनाने में जिला समन्वयक अंजली ताम्रकार, बबीता ताम्रकार, अंजली दास सहित टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्रवाई न केवल बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी सशक्त उदाहरण है।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version