रायपुर (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को सायं 7:45 बजे प्रारंभ हुई जो लगभग डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में आगामी 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस, शपथ ग्रहण समारोह एवं पत्रकार सम्मान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने कार्यसमिति के सदस्यों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर संगठन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यसमिति के सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने जिलों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करें। आगे कहा कि यह आयोजन संगठन की एकता, मजबूती और पत्रकारों के सम्मान को बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल, अतिथियों की उपस्थिति, आमंत्रण, मंच व्यवस्था, स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया। उक्त बैठक में राज्य भर के समस्त जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति के सभी पदाधिकारीगण मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यसमिति के सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
There is no ads to display, Please add some
