अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत तकनीकी सहायता से दो माह पूर्व गुम हुई बालिका का नवागढ़ पुलिस ने इंदौर से सकुशल बरामद कर त्वरित कार्यवाही करते हुये उसके परिजनों को सौंप दिया  है। वहीं प्रकरण की विवेचना कार्यवाही जारी है।‌

                                                         इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय  जांजगीर चाम्पा विवेक शुक्ला (भापुसे.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिले में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम के अंतर्गत बालक/बालिकाओं के विरुद्ध हुये अपराध संबंधित अपराध को रोकने के लिये लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत माह मई 2024 में गुम हुई बालिका के माता पिता के द्वारा थाना नवागढ़ में अपराध  दर्ज कराया गया था कि उनकी पुत्री बिना बताये कही चली गई है , अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 193/24 धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तकनीकी सहायता से अपहृता की जानकारी इंदौर तरफ मिलने में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में  तत्काल टीम गठित कर अपहृता को इंदौर से बरामद किया जाकर उसके परिजनों को सकुशल सौपा गया। वहीं प्रकरण की विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त प्रकरण में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा , महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर , आरक्षक जनक कश्यप और साइबर से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version